‘भारत को दुनिया का नंबर 1 राष्ट्र बनाना है तो हम लोगों को एक Team की तरह रहना पड़ेगा- CM अरविंद केजरीवाल

उन्होंने मणिपुर और नूंह हिंसा का जिक्र करते हुए कहा कि यह विज्ञान का युग है, हम आपस मे लड़ते रहे तो भारत विश्वगुरु कैसे बनेगा? कैसे तरक़्क़ी करेगा? अगर भारत को दुनिया का नंबर 1 राष्ट्र बनाना है तो 140 करोड़ लोगों को एक Team की तरह रहना पड़ेगा।

CM भगवंत मान ने पटियाला में फहराया तिरंगा, बोले- हमें अपनी आजादी को संभालना है

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि जब कभी भी दुश्मनों की ओर से गोली चलती है तो पहला सीना पंजाबियों का होता है। उन्होंने कहा कि बीते कल, 14 अगस्त का दिन बंटवारे का दर्द भरा दिन था। दस लाख लोग मारे गए थे, हर जगह लहूलुहान लोग थे। सभी अपने ही पारिवारिक सदस्य और रिश्तेदार थे। पंजाब और लोग बंट गए। इसलिए आजादी पंजाब को अधिक महंगी पड़ी और इतिहास का याद रखना काफी जरूरी है।

पंजाब: CM भगवंत मान ने 76 नए ‘आम आदमी क्लीनिक’ का किया उद्घाटन, ‘AAP’ संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दी बधाई

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान और पंजाब के लोगों को बधाई भी दी है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ‘स्वतंत्रता दिवस के इस मौके पर पंजाब में 76 नए आम आदमी क्लीनिक शुरू हो रहे हैं। पंजाब अब रूकेगा नहीं.. क्योंकि पंजाब के लोगों ने एक बेहतर भविष्य को चुना है।’

पंजाब कैबिनेट की हुई अहम बैठक, Road Safety Force सहित तीन फैसलों पर लगी मुहर

बता दें कि पंजाब ‘सड़क सुरक्षा फोर्स’ बनाने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। क्योंकि अभी तक किसी अन्य राज्य में अलग से सड़क सुरक्षा फोर्स नहीं है।

पंजाब: ‘AAP’ के राज्य निकाय पदाधिकारियों ने ली शपथ, CM भगवंत मान ने दी बधाई

इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान समेत पंजाब कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ, गुरमीत सिंह मीत हेयर और लालजीत सिंह भुल्लर भी इस समारोह में मौजूद रहे।

पंजाब के हेडमास्टर IIM अहमदाबाद में लेंगे ट्रेनिंग, CM मान करेंगे रवाना

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज 50 हेडमास्टरर्स के पहले बैच को ट्रेनिंग के लिए अहमदाबाद के लिए रवाना करेंगे. इन सभी हेडमास्टरों को अहमदाबाद के आईआईएम में ट्रेनिंग दी जाएगी. मुख्यमंत्री भगवंत मान पहले बैच को मोहाली से रवाना करेंगे. IIM अहमदाबाद दुनिया भर में मैनेजमेंट की टेनिंग के लिए मशहूर है, इसी वजह… Continue reading पंजाब के हेडमास्टर IIM अहमदाबाद में लेंगे ट्रेनिंग, CM मान करेंगे रवाना

डॉ बलबीर सिंह का बयान, बोले- ‘पंजाब में खेलों और संस्कृति को विकसित करने के लिए किए जा रहे हैं प्रयास’

कैबिनेट मंत्री डॉ बलबीर सिंह ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि ‘राज्य में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है लेकिन यह समय की मांग है कि खिलाड़ियों को बेहतर बुनियादी ढांचे और सुविधाओं की जरूरत है और सरकार भी इसे सुनिश्चित करने पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि युवाओं को खेल और कला के साथ जोड़कर नशे की लत से दूर रखा जा सकता है।

पंजाब: CM भगवंत मान का बड़ा एलान, सरकारी स्कूलों में शुरू की जाएगी मुफ्त बस सेवा

बता दें कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के इस फैसले से 20 हजार सरकारी स्कूलों के छात्रों मुफ्त बस सेवा का लाभ मिलेगा। बता दें की आज चंडीगढ़ में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मुफ्त बस सेवा का एलान किया है। मुख्यमंत्री मान इस कार्यक्रम में अस्थायी शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बांटने पहुंचे थे

चंडीगढ़: CM भगवंत मान ने बांटे नियुक्ति पत्र, 12,710 अध्यापकों को किया गया पक्का

गौरतलब हो कि पंजाब सरकार ने करीब दो महीने पहले ही राज्य में अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी करने का फैसला लिया था। इसके लिए राज्य सरकार ने नई पॉलिसी भी तैयार की है बता दें कि इस पॉलिसी के तहत ही दस साल की सर्विस पूरी कर चुके शिक्षकों को पक्का किया जा रहा है।

CM मान की उच्च शिक्षा विभाग और PU के अधिकारी के साथ बैठक, PU में हॉस्टल के नवीनीकरण पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चंडीगढ़ में उच्च शिक्षा विभाग और पंजाब यूनिवर्सिटी के अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक के बारे में जानकारी देते हुए सीएम मान ने ट्वीट किया. उन्होंने ट्ववीट कर बताया कि पंजाब उच्च शिक्षा विभाग, पीयू चंडीगढ़ के अधिकारियों के साथ बैठक की गई. बैठक में पंजाब यूनिवर्सिटी में गर्ल्स हॉस्टल… Continue reading CM मान की उच्च शिक्षा विभाग और PU के अधिकारी के साथ बैठक, PU में हॉस्टल के नवीनीकरण पर हुई चर्चा