Corona Update Punjab: कोरोना ने बढ़ाई टेंशन, बीते 24 घंटे में दर्ज हुए कोरोना के 148 नए मामले…

Corona Update Punjab: Corona has increased the tension, 148 new cases of Corona have been registered in the last 24 hours.

लुधियाना में BJP को बड़ा झटका, मोहिंदर भगत AAP में हुए शामिल

जालंधर वेस्ट से भाजपा के प्रभारी मोहिंदर भगत आप में शामिल हो गए है। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने मोहिंदर भगत को पार्टी में शामिल करवाया।

AAP ने जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार का किया एलान

जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने अपने उम्मीदवार का एलान कर दिया है। उम्मीदवार की जानकारी सीएम भगवंत मान ने खुद ट्वीट कर दी है। उन्होंने सुशील कुमार रिंकू को बधाई दी है।

कांग्रेस ने पूर्व MLA सुशील रिंकू को निकाला, पूर्व विधायक AAP में हुए शामिल

जालंधर में होने वाले लोकसभा उपचुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पूर्व विधायक सुशील रिंकू AAP में शामिल हो गए हैं। वहीं आपको बता दें सुशील रिंकू के आप में शामिल होने की तैयारी का पता चलते ही कांग्रेस ने पूर्व MLA को पार्टी से निकाल दिया।

मनीषा गुलाटी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, HC ने खारिज की दायर याचिका, पढ़िए क्या है पूरा मामला

पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी को बड़ा झटका दिया है। बता दें मनीषा गुलाटी द्वारा राज्य सरकार के आदेश को दूसरी बार हाईकोर्ट में चुनौती देते हुए लगाई गई याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया है। आपको बताए पंजाब सरकार द्वारा 10 मार्च को मनीषा गुलाटी को राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन के पद से हटाने का आदेश जारी हुआ था।

बता दें मनीषा गुलाटी ने हाईकोर्ट में दायर याचिका में सरकारी आदेश के कारण स्पष्ट ना होने और तकनीकी कारण का आधार बनाते हुए उसे रद्द करने की मांग की थी।

भगवंत मान की सरकार को पंजाब में एक साल पूरा,पंजाब के CM ने 1 साल पूरा होने पर गिनाई उपलब्धियां…

पंजाब की भगवंत मान सरकार का एक साल पूरा हो गया है। बताए इस मौके पर उन्होंने पंजाबवासियों के लिए एक वीडियो संदेश जारी किया। वीडियो संदेश जारी करते हुए पंजाब की जनता को बधाई देते हुए कहा भगवंत मान ने कहा कि जनता द्वारा बड़ी उम्मीदों से चुनी हुई सरकार को एक साल पूरा हो गया है।

इसके आगे भगवंत मान ने कहा कि हम पर जिम्मेदारी थोड़ी ज्यादा है, लेकिन हम सारी की सारी निभाएंगे। हमने जो भी वादे किए हैं वो सब के सब पूरा करेंगे। पंजाब के लोग हम पर भरोसा बनाएं रखें।

IPS Jyoti Yadav और पंजाब के शिक्षा मंत्री Harjot Singh Bains की हुई सगाई, इसी महीने होगी शादी

पंजाब सरकार के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस शादी के बंधन में बंधने जा रहे है। बता दें उनका विवाह श्री आनंदपुर साहिब में होगा। वहीं बताए ज्योति यादव 2019 बैच की IPS अधिकारी हैं।

बताया जा रहा है कि इसी माह 25-26 मार्च को हरजोत बैंस और ज्योति यादव की शादी हो सकती है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि हाल ही में दोनों की सगाई हुई है। लेकिन शादी की तारीख का ऐलान अभी नहीं किया गया है। वहीं पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवान ने हरजोत सिंह बैंस और ज्योति यादव को बधाई दी, उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट किया कि नानक सतगुरु ने एक नया जोड़ बना दिया। हरजोत सिंह बैंस और ज्योति यादव आईपीएस को इस सुनहरे सफर की शुभकामनाएं।

Punjab Budget 2023: वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने पेश किया एक लाख 96 हजार 462 करोड़ का बजट

पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी की सरकार आज विधानसभा में अपना पहला पूर्ण बजट पेश कर रही है। बताए वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि भगवंत मान की सरकार अपने बहुत सारे वादे और गारंटियां पूरी करने जा रही है। बता दें वित्त वर्ष 2023-24 के लिए पंजाब का बजट 1 लाख 96 हजार 462 करोड़ रुपए का होगा। कहा जा रहा है ये बजट बीते साल से 26% ज्यादा है। आपको बताए 2022-23 में पंजाब का कुल बजट एक लाख 55 हजार 860 करोड़ रुपए का था।

Punjab Vidhansabha सत्र का दूसरा दिन, सदन में कांग्रेस ने किया हंगामा…

खबर पंजाब से है जहां गुरुवार को विधानसभा सत्र का दूसरा दिन हंगामेदार रहा, विधानसभा में शून्य काल शुरु होते ही कांग्रेस विधायकों ने सदन में जोरदार हंगामा किया और मंत्री फौजा सिंह सरारी को बर्खास्त करने की भी मांग की। वहीं कांग्रेस के विधायक विधानसभा में जैकेट के रुप में एक पोस्टर पहन कर… Continue reading Punjab Vidhansabha सत्र का दूसरा दिन, सदन में कांग्रेस ने किया हंगामा…

जालंधर में कांग्रेस को बड़ा झटका, डिप्टी मेयर, तीन कांग्रेसी काउंसलर और मंडी बोर्ड के डायरेक्टर AAP में हुए शामिल

पंजाब में नगर निगम चुनाव से ठीक पहले आम आदमी पार्टी (आप) ने कांग्रेस को करारा झटका दिया है। सोमवार को जालंधर नगर निगम में कांग्रेस के डिप्टी मेयर हरसिमरनजीत सिंह बंटी, तीन कांग्रेसी काउंसलर एवं पंजाब मंडी बोर्ड के डायरेक्टर बलजीत सिंह पूपी कांग्रेस छोड़ कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। सभी… Continue reading जालंधर में कांग्रेस को बड़ा झटका, डिप्टी मेयर, तीन कांग्रेसी काउंसलर और मंडी बोर्ड के डायरेक्टर AAP में हुए शामिल