दिल्ली पहुंचे पंजाब CM भगवंत मान ने की केंद्रीय मंत्री Nitin Gadkari के साथ खास मीटिंग

आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दिल्ली में केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के आवास पर उनसे मुलाकात करने पहुंचे हुए थे। बता दें उनके साथ जालंधर से नव निर्वाचित सांसद सुशील रिंकू भी मौजूद दिखे। बताया जा रहा है कि CM मान ने इस मीटिंग में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के सामने… Continue reading दिल्ली पहुंचे पंजाब CM भगवंत मान ने की केंद्रीय मंत्री Nitin Gadkari के साथ खास मीटिंग

जीत के बाद सुशील रिंकू पहुंचे दिल्ली, CM अरविंद केजरीवाल और CM भगवंत मान से हुई मुलाकात

जालंधर लोकसभा उपचुनावों में धमाकेदार जीत के बाद आम आदमी पार्टी में एक नया जोश भर गया है। बताए शनिवार को जालंधर लोकसभा उपचुनाव के नतीजे घोषित हुए, जिसमें AAP के प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू ने जीत हासिल की। वहीं बताए जीत के बाद आज रिंकू कुमार CM अरविंद केजरीवाल और पंजाब CM भगवंत मान से मुलाकात करने दिल्ली पहुंचे।

बता दें सूत्रों से मिली जानकारी आज सांसद सुशील कुमार रिंकू ने अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की और इस मौके पर उनके साथ पंजाब CM भगवंत मान भी मौजूद थे। दरअसल सासंद राघव चड्ढा और परिणीति की सगाई में शामिल होने के लिए कल पंजाब CM दिल्ली पहुंचे थे, जिसकी वजह से वो कल रिंकू कुमार से मुलाकात नहीं कर पाए थे।

Bypoll Result: फिर चली AAP की झाड़ू, एक पूर्व कांग्रेसी सुशील रिंकू ने ढहाया कांग्रेस का किला

जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए 10 मई को हुए मतदान के नतीजे आ गए हैं। बता दें जालंधर लोकसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी ने एक पूर्व कांग्रेसी के सहारे ही कांग्रेस का 60 साल पुराना किला ढहा दिया। 1999 से जालंधर सीट पर कांग्रेस का कब्जा था। 24 वर्ष बाद आज कांग्रेस को हार का मुंह देखना पड़ा है।

बताए जालंधर लोकसभा उपचुनाव में AAP के उम्मीदवार सुशील रिंकू ने बड़ी जीत दर्ज की है। वो 58 हजार से ज्यादा वोटों से उपचुनाव जीत गए है। मतगणना शुरू होने के बाद से ही सुशील रिंकू लगातार आगे चल रहे थे।

कांग्रेस ने पूर्व MLA सुशील रिंकू को निकाला, पूर्व विधायक AAP में हुए शामिल

जालंधर में होने वाले लोकसभा उपचुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पूर्व विधायक सुशील रिंकू AAP में शामिल हो गए हैं। वहीं आपको बता दें सुशील रिंकू के आप में शामिल होने की तैयारी का पता चलते ही कांग्रेस ने पूर्व MLA को पार्टी से निकाल दिया।