जीत के बाद सुशील रिंकू पहुंचे दिल्ली, CM अरविंद केजरीवाल और CM भगवंत मान से हुई मुलाकात

जालंधर लोकसभा उपचुनावों में धमाकेदार जीत के बाद आम आदमी पार्टी में एक नया जोश भर गया है। बताए शनिवार को जालंधर लोकसभा उपचुनाव के नतीजे घोषित हुए, जिसमें AAP के प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू ने जीत हासिल की। वहीं बताए जीत के बाद आज रिंकू कुमार CM अरविंद केजरीवाल और पंजाब CM भगवंत मान से मुलाकात करने दिल्ली पहुंचे।

बता दें सूत्रों से मिली जानकारी आज सांसद सुशील कुमार रिंकू ने अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की और इस मौके पर उनके साथ पंजाब CM भगवंत मान भी मौजूद थे। दरअसल सासंद राघव चड्ढा और परिणीति की सगाई में शामिल होने के लिए कल पंजाब CM दिल्ली पहुंचे थे, जिसकी वजह से वो कल रिंकू कुमार से मुलाकात नहीं कर पाए थे।