Weather Report: बदला बदला दिखा हरियाणा-पंजाब का मौसम, पंजाब में 44 डिग्री और हरियाणा में 45 डिग्री पार तापमान

हरियाणा-पंजाब में गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। बता दें शनिवार को बादल छाने के बावजूद हरियाणा में सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। बताए हरियाणा में पारा जहां 45 डिग्री सेल्सियस तो वहीं पंजाब में पारा 44 के पार चला गया है। वहीं मौसम विभाग ने रविवार के लिए हरियाणा के 7 जिलों में धूल भरी आंधी और बिजली गरजने को लेकर अलर्ट जारी किया था और IMD के अनुसार ईस्टर्न पंजाब के कई इलाकों में लू का प्रभाव भी देखा गया है।