कांग्रेस ने पूर्व MLA सुशील रिंकू को निकाला, पूर्व विधायक AAP में हुए शामिल

जालंधर में होने वाले लोकसभा उपचुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पूर्व विधायक सुशील रिंकू AAP में शामिल हो गए हैं। वहीं आपको बता दें सुशील रिंकू के आप में शामिल होने की तैयारी का पता चलते ही कांग्रेस ने पूर्व MLA को पार्टी से निकाल दिया।

अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान ने सुशील रिंकू का स्वागत किया।  सूत्रों के मुताबिक कहा जा रहा है की उनकी जॉइनिंग आप के लोकसभा उम्मीदवारी को लेकर की गई है।