भगवंत मान की सरकार को पंजाब में एक साल पूरा,पंजाब के CM ने 1 साल पूरा होने पर गिनाई उपलब्धियां…

पंजाब की भगवंत मान सरकार का एक साल पूरा हो गया है। बताए इस मौके पर उन्होंने पंजाबवासियों के लिए एक वीडियो संदेश जारी किया। वीडियो संदेश जारी करते हुए पंजाब की जनता को बधाई देते हुए भगवंत मान ने कहा कि जनता द्वारा बड़ी उम्मीदों से चुनी हुई सरकार को एक साल पूरा हो गया है।

इसके आगे भगवंत मान ने कहा कि हम पर जिम्मेदारी थोड़ी ज्यादा है, लेकिन हम सारी की सारी निभाएंगे। हमने जो भी वादे किए हैं वो सब के सब पूरा करेंगे। पंजाब के लोग हम पर भरोसा बनाएं रखें।