Punjab Budget 2023: वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने पेश किया एक लाख 96 हजार 462 करोड़ का बजट

पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी की सरकार आज विधानसभा में अपना पहला पूर्ण बजट पेश कर रही है। बताए वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि भगवंत मान की सरकार अपने बहुत सारे वादे और गारंटियां पूरी करने जा रही है। बता दें वित्त वर्ष 2023-24 के लिए पंजाब का बजट 1 लाख 96 हजार 462 करोड़ रुपए का होगा। कहा जा रहा है ये बजट बीते साल से 26% ज्यादा है। आपको बताए 2022-23 में पंजाब का कुल बजट एक लाख 55 हजार 860 करोड़ रुपए का था।