देशभर में आज रामनवमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। अयोध्या में श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद राम मंदिर में ये पहली राम नवमी है, इस दौरान रामलला की विशेष पूजा की गई साथ ही उनका सूर्यतिलक किया गया।

रामनवमी के पावन पर्व पर पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान ने देशवासियों को बधाई दी है। भगवंत सिंह मान ने ट्वीट करते हुए लिखा कि प्रभु राम जी की कृपा आप सभी पर बनी रहे। इसके साथ ही देशवासियों और पंजाब की सुख समृद्धि के लिए प्रभु श्रीराम जी से कामना की।
रामनवमी के अवसर पर अयोध्या में आज भगवान श्री राम का भव्य अभिषेक किया जाएगा। इस खास पर्व पर शामिल होने के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु रामनगरी अयोध्या पहुंचे हैं।
रामनवमी के शूभ अवसर पर आज देशभर के अलग-अलग मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है। प्रमु श्री राम जी की नगरी अयोध्या में काफी संख्या में भक्त श्री रामलला जी के दर्शन करने के लिए पहुंच रहे है।