अमित शाह ने मनोहर जोशी के निधन पर जताया शोक, कहा -राजनीति में उनका योगदान सदैव स्मृतियों में रहेगा

बता दें कि मनोहर जोशी वर्ष 1995 से 1999 तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री थे और वह अविभाजित शिवसेना से राज्य के मुख्यमंत्री बनने वाले पहले नेता थे। साथ ही वह संसद के सदस्य भी चुने गए थे और वह 2002 से 2004 तक लोकसभा अध्यक्ष रहे।

महाराष्ट्र के पूर्व CM मनोहर जोशी का 86 साल की उम्र में निधन, राज्यपाल समेत कई नेताओं ने जताया शोक

अस्पताल प्रशासन ने जानकारी देते हुए बताया कि मनोहर जोशी को दिल का दौरा पड़ने के कारण 21 फरवरी को अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था जहां उन्होंने शुक्रवार को 86 साल की उम्र में अंतिम सांस ली।

PM मोदी ने पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मनोहर जोशी के निधन पर शोक जताया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष मनोहर जोशी के निधन पर शुक्रवार को गहरा शोक व्यक्त किया और कहा कि उन्होंने स्थानीय स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विभिन्न जिम्मेदारियों को निभाते हुए महाराष्ट्र की प्रगति के लिए अथक प्रयास किया।

लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष मनोहर जोशी का निधन

लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष मनोहर जोशी का शुक्रवार को मुंबई के पी डी हिंदुजा अस्पताल में निधन हो गया।