खेड़ा वतन पंजाब दियां सीजन-3 के तहत फरीदकोट में बास्केटबॉल और ताइक्वांडो की होंगी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं: विनीत कुमार

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा जिले में 22 से 28 अक्टूबर तक आयोजित किए जाने वाले खेड़ा वतन पंजाब दियां सीजन-3 की तैयारियों का जायजा लेने के लिए डिप्टी कमिश्नर विनीत कुमार ने विभिन्न अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक की। डिप्टी कमिश्नर विनीत कुमार ने खेलों के संबंध में किए गए प्रबंधों के बारे में अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली।

Oct 11, 2024 - 11:59
 5
खेड़ा वतन पंजाब दियां सीजन-3 के तहत फरीदकोट में बास्केटबॉल और ताइक्वांडो की होंगी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं: विनीत कुमार
खेड़ा वतन पंजाब दियां सीजन-3 के तहत फरीदकोट में बास्केटबॉल और ताइक्वांडो की होंगी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं: विनीत कुमार
Advertisement
Advertisement

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा जिले में 22 से 28 अक्टूबर तक आयोजित किए जाने वाले खेड़ा वतन पंजाब दियां सीजन-3 की तैयारियों का जायजा लेने के लिए डिप्टी कमिश्नर विनीत कुमार ने विभिन्न अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक की। डिप्टी कमिश्नर विनीत कुमार ने खेलों के संबंध में किए गए प्रबंधों के बारे में अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। अधिकारियों को राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन के लिए पूरी ईमानदारी और लगन से अपनी ड्यूटी निभाने के लिए कहा।

जिला खेल अधिकारी बलजिंदर सिंह ने कहा कि बास्केटबॉल और ताइक्वांडो खेलों की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं जिला फरीदकोट में आयोजित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि इन खेलों में अंडर 14, अंडर 17, अंडर 21, अंडर 21-30 तथा अंडर 30-40 आयु वर्ग के लिए खेल मुकाबले करवाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह मुकाबले नेहरू स्टेडियम फरीदकोट में करवाए जा रहे हैं। 

उन्होंने बताया कि खेलों की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं तथा खिलाड़ियों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। इस अवसर पर टीओ जसविंदर सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी सेकेंडरी, नीलम रानी, ​​जिला शिक्षा अधिकारी प्राइमरी, अंजना कौशल, ईओ नगर परिषद फरीदकोट, मनिंदरपाल सिंह तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow