Wednesday, March 4, 2026
Home Current News SpiceJet Flight Incident: हवा में स्पाइसजेट विमान की खिड़की का फ्रेम उखड़ा

SpiceJet Flight Incident: हवा में स्पाइसजेट विमान की खिड़की का फ्रेम उखड़ा

Advertisement

गोवा से पुणे के लिए उड़ान भरने वाले स्पाइसजेट के विमान की खिड़की का फ्रेम हवा में उखड़ गया, हालांकि यात्रियों की सुरक्षा पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। एयरलाइंस की तरफ से बुधवार को यह जानकारी दी गई। एयरलाइन ने एक बयान में कहा कि अगले (पुणे) हवाई अड्डे पर विमान के उतरने के बाद मानक रखरखाव प्रक्रियाओं के अनुसार फ्रेम को ठीक कर दिया गया। स्पाइसजेट की तरफ से हालांकि अन्य विवरण साझा नहीं किए गए। एयरलाइन ने एक बयान में कहा, ”क्यू400 विमान में से एक की ‘कॉस्मेटिक’ (आंतरिक) खिड़की का फ्रेम उड़ान के दौरान ढीला हो गया और उखड़ गया।” स्पाइसजेट ने यह भी कहा कि पूरी उड़ान के दौरान केबिन में दबाव सामान्य रहा और यात्रियों की सुरक्षा पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा। उसने कहा कि जो हिस्सा उखड़ गया था, वह एक गैर-संरचनात्मक घटक था, जिसे छाया के उद्देश्य से खिड़की पर लगाया गया था और इससे किसी भी तरह से विमान की सुरक्षा से समझौता नहीं हुआ।