Saturday, February 14, 2026
HomeCurrent Newsहिमाचल में बादल फटने से HRTC की कई बसें बही, 6 से...

हिमाचल में बादल फटने से HRTC की कई बसें बही, 6 से 7 लोग लापता

हिमाचल में भारी बारिश जारी है। देर रात धर्मपुर इलाके में भारी बारिश हुई और बादल फटने से धर्मपुर बस स्टैंड पर एचआरटीसी की कई बसें बह गईं। इस तबाही में आसपास की दुकानें भी बह गईं। बताया जा रहा है कि इस घटना में करोड़ों रुपये की जान-माल का नुकसान हुआ है। 6 से 7 लोगों के लापता होने की भी खबर है, जिनमें कुछ प्रवासी मजदूर और स्थानीय लोग शामिल हैं। रात भर अफरा-तफरी मची रही और लोगों ने छतों पर चढ़कर अपनी जान बचाई। पुलिस और प्रशासन ने रात भर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर राहत कार्य शुरू किया।

जानकारी के अनुसार, कल रात हुई बारिश ने धर्मपुर में तबाही मचा दी है। यहाँ बस स्टैंड तक जलमग्न हो गया। बसें और कई गाड़ियाँ बह गईं। भारी बारिश के कारण यहाँ बहने वाली सोन खड्ड का जलस्तर अचानक बढ़ गया। अचानक सोन खड्ड ने रौद्र रूप धारण कर लिया। बस स्टैंड समेत लोगों के घरों और दुकानों में पानी घुस गया।

हिमालय, शिमला में भीषण भूस्खलन हुआ है, जिसके कारण कई गाड़ियाँ मलबे में दब गईं। भूस्खलन के कारण वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। शिमला में देर रात से भारी बारिश हो रही है। शिमला के बीसीएस में भूस्खलन के कारण एक विशाल पेड़ सड़क पर गिर गया। कई वाहन भी इसमें दब गए।

कांगड़ा में भी भारी बारिश से भारी नुकसान हुआ है। यहाँ 603 करोड़ रुपये से अधिक के नुकसान का अनुमान है। कांगड़ा जिला प्रशासन राहत एवं बचाव कार्यों में जुटा हुआ है। मानसून ने बड़ा भंगाल को भी प्रभावित किया है। अब हेलीकॉप्टर से मदद पहुँचाई जा रही है। इस बार मानसून में 55 लोगों की जान जा चुकी है। कांगड़ा के पशुपालकों के 215 मवेशियों की जान जा चुकी है। 180 कच्चे मकान जमींदोज हो गए हैं, जबकि 27 पक्के मकानों को भारी नुकसान पहुँचा है। कांगड़ा में 1,76 कच्चे मकान, जबकि 126 पक्के मकानों को आंशिक नुकसान पहुँचा है। 1,388 गौशालाएँ, 74 श्रमिक शेड और 33 दुकानें क्षतिग्रस्त हुई हैं। बड़ा भंगाल और पौंग बांध प्रभावितों के लिए प्रशासन का राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments