Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsफिरौती न मिलने पर घर के बाहर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, फोन कर...

फिरौती न मिलने पर घर के बाहर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, फोन कर मांगी थी 5 करोड़ की फिरौती

पंजाब के बटाला में अज्ञात बदमाशों ने 5 करोड़ रुपये की फिरौती न मिलने पर एक कारोबारी के घर के बाहर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित कारोबारी को कुछ दिन पहले अज्ञात नंबर से फोन कर 5 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई थी।

इस संबंध में जानकारी देते हुए एस.आई निशान सिंह ने बताया कि पुलिस के पास दर्ज करवाए बयान में लिखवाया गया है कि 5 मई को व्हाट्सएप कॉल आई तथा कॉल करने वाले ने 5 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी जिसे गलत कॉल समझ कर अनदेखा कर दिया गया था। जिसके बाद 22 मई की शाम को बाइक सवार बदमाशों ने पीड़ित के घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग कर फरार हो गए।

पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि उक्त मामले के सम्बन्ध में कार्यवाही करते हुए 4 अज्ञात बदमाशों के खिलाफ उपरोक्त थाने में विभिन्न धाराओं के अन्तर्गत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments