मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार का मिशन रोजगार लगातार जारी है इसी कड़ी में आज पंजाब सरकार ने 11 विभागों में 450 कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सभी नवनियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे।
नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में मुख्यमंत्री मान सहित मंत्री डॉ. रवजोत सिंह, गुरमीत सिंह खुडियां और बरिंदर कुमार गोयल भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम को संबोधन करते हुए मुख्यमंत्री मान ने कहा कि हम अपने युवाओं को नियुक्ति पत्र देने में पीछे नहीं हटते, हमारी कोशिश रहती है कि भर्ती को कोई चुनौती न दे पाए इसलिए पक्के तरीके से काम किया जाता है।
मुख्यमंत्री मान ने आगे कहा कि पंजाब में अब तक 54 हजार से अधिक लोगों को सरकारी नौकरियां दी जा चुकी है। साथ ही उन्होंने युवाओं को भ्रष्टाचार से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार का पैसा तरक्की नहीं देता है।
सीएम मान ने पुरानी सरकारों पर भी आरोप लगाया उन्होंने कहा कि पंजाब की धरती बहुत उपजाऊ है। लोग खुशी से नहीं, बल्कि दुखी होकर विदेश जाते हैं।

