मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और डीजीपी गौरव यादव के दिशा निर्देश पर पंजाब में नशे के खिलाफ मुहिम जारी है। इस बीच सरकार के आदेश पर मजीठा में नकली शराब रैकेट मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।
पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी प्रभजीत सिंह के अलावा 8 अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है, बहरहाल सरकार के आदेश पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नकली शराब नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मजीठा थाने के एसएचओ और डीएसपी को भी सस्पेंड कर दिया है, इसके साथ ही सरकार ने ये भी संकेत दिए हैं कि प्रदेश में शराब माफियाओं को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
