Wednesday, February 11, 2026
HomeCurrent NewsPunjab : पंचायती जमीन की आपसी रंजिश ने ली शख्स की जान,...

Punjab : पंचायती जमीन की आपसी रंजिश ने ली शख्स की जान, पुलिस ने केस किया दर्ज

पंजाब के ग्रामीण इलाकों में पंचायत की कुछ भूमि कूड़ा डंपिंग के लिए चिन्हित की जाती है। इसी तरह गांव तिब्बड़ में स्थित करीब 2 मरला कूड़ा डंपिंग साइट का कब्ज़ा पुलिस की मौजूदगी में 20 जनवरी को डेविड मसीह को दिलाया गया था। उस समय पुलिस ने JCB मशीन मंगवाकर साइट पर बने अवैध निर्माण को भी गिरवा दिया था।

परिवार के अनुसार, हाल ही में जब डेविड मसीह इस जमीन पर चारदीवारी बनवाने पहुंचे, तो गांव के कुछ लोग मौके पर आ गए, जिनमें मौजूदा कांग्रेस सरपंच का पति भी शामिल था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। इस झगड़े के दौरान 60 वर्षीय डेविड मसीह की मौत हो गई।

डेविड मसीह के परिजनों का आरोप

डेविड मसीह के परिजनों का आरोप है कि उक्त लोग इस पंचायत भूमि पर गैर-कानूनी कब्ज़ा कर दुकानें बनाना चाहते थे। मृतक के बेटे सचिन मसीह और उसकी रिश्तेदार बशीरा का कहना है कि सरपंच का पति और अन्य लोग लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी के साथ मौके पर पहुंचे थे और उनका इरादा जान से मारने का था। परिजनों का दावा है कि झगड़े के दौरान डेविड मसीह के सीने पर जोरदार मुक्का मारा गया, जिससे वह जमीन पर गिर पड़े और बाद में उनकी मौत हो गई।

पुलिस का क्या है कहना ?

हालांकि पुलिस का कहना है कि मौत की असली वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी-यह भी संभव है कि मौत चोट लगने से हुई हो या फिर हार्ट अटैक के कारण। फिलहाल पुलिस ने सरपंच के पति सुरिंदर कुमार सहित कुल 9 लोगों के खिलाफ धारा 304 (गैर-इरादतन हत्या), 120B (आपराधिक साजिश) और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर धाराओं में बदलाव किया जा सकता है। मृतक के परिवार ने प्रशासन से मांग की है कि सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और उन्हें न्याय दिलाया जाए।

यह भी पढ़ें : प्रयागराज संगम में हुआ महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार का…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments