प्रयागराज संगम में हुआ महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार का अस्थि विसर्जन, बेटे जय पवार ने विधि-विधान से संगम में प्रवाहित कीं अस्थियां
एयरपोर्ट पर बेटे जय पवार ने पिता के अस्थि कलश को हाथ में उठाकर नंगे पैर बाहर निकलते हुए गहन श्रद्धा के साथ संगम घाट की ओर काफिले के साथ प्रस्थान किया।
महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार की अस्थियों का विधि-विधान से प्रयागराज के पवित्र त्रिवेणी संगम में विसर्जन रविवार को किया गया। उनके बेटे जय पवार ने नंगे पैर संगम घाट पर पिता की अस्थियों को विधिपूर्वक प्रवाहित कर अंतिम संस्कार की रस्म पूरी की, जिसमें भावभीन माहौल देखने को मिला।
यह धार्मिक अनुष्ठान सुबह लगभग 11 बजे शुरू हुआ, जब पवार परिवार बारामती से चार्टर्ड फ्लाइट से प्रयागराज पहुंचा। एयरपोर्ट पर बेटे जय पवार ने पिता के अस्थि कलश को हाथ में उठाकर नंगे पैर बाहर निकलते हुए गहन श्रद्धा के साथ संगम घाट की ओर काफिले के साथ प्रस्थान किया।
घाट पर पहुंचे तो पुजारियों ने मंत्रोच्चारण के बीच अनुष्ठान सम्पन्न किए, और वहां मौजूद परिवार के सदस्यों, समर्थकों तथा नेताओं ने निवेदित भाव से श्रद्धांजलि दी। बड़ी संख्या में राजनीतिक हस्तियों तथा नागरिकों की मौजूदगी में यह अंतिम संस्कार का पवित्र संस्कार सम्पन्न हुआ। इस दौरान भाजपा और एनसीपी के कई नेता मौजूद रहे।
एनसीपी की युवा इकाई के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज शर्मा की अगुवाई में कश्मीर से कन्याकुमारी तक 'अस्थि कलश यात्रा' निकाली गई थी जो कि 12 राज्यों से होकर गुजरी जिसका समापन रविवार (8 फरवरी) को बेटे जय पवार और परिवार की मौजूदगी में संगम पर हुआ। इस यात्रा के दौरान उनके समर्थक और कार्यकर्ता भावुकता में डूबे रहे।
बता दें कि अजित पवार का निधन 28 जनवरी को बारामती में हुए विमान हादसे में हुआ था, जिसने पूरे राजनीतिक परिदृश्य और लोगों के बीच गहरा शोक फैलाया। उनके अंतिम संस्कार और अस्थि विसर्जन की यह पवित्र रस्म, पारिवारिक परंपरा और धार्मिक आस्था के अनुसार संपन्न हुई।
What's Your Reaction?