Homeराज्यपंजाबपंजाब में गैंगस्टरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 516 जगहों पर छापेमारी, 77...

पंजाब में गैंगस्टरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 516 जगहों पर छापेमारी, 77 ड्रग तस्कर गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने अपने चल रहे एंटी-गैंगस्टर अभियान के 27वें दिन सोमवार को राज्यभर में 516 स्थानों पर छापेमारी की और 181 लोगों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देश पर 20 जनवरी को शुरू किया गया था, जिसकी औपचारिक शुरुआत पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने की थी।

AGTF ने की कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स के साथ मिलकर संयुक्त कार्रवाई कर गैंगस्टरों के सहयोगियों और उनसे जुड़े ठिकानों पर छापे मारे गए। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से दो हथियार भी बरामद किए गए। सोमवार की कार्रवाई के साथ इस अभियान के दौरान कुल गिरफ्तारियों की संख्या बढ़कर 9,442 हो गई है। 

पुलिस ने जनता से सहयोग की अपील की

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे गैंगस्टरों या आपराधिक गतिविधियों से संबंधित जानकारी एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन 93946-93946 पर गुमनाम रूप से साझा कर सकते हैं।

77 ड्रग तस्कर गिरफ्तार

राज्य में चल रहे नशा-विरोधी अभियान के तहत पुलिस ने 77 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान 2 किलोग्राम हेरोइन, 1,345 नशीली कैप्सूल और 69,120 रुपये की ड्रग मनी बरामद हुई है। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments