Tuesday, March 3, 2026
Home Current News गृह मंत्री अमित शाह से मिले CM भगवंत सिंह मान, सीड एक्ट...

गृह मंत्री अमित शाह से मिले CM भगवंत सिंह मान, सीड एक्ट को लेकर जताई आपत्ति

Advertisement

गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को भरोसा दिलाया है कि ग्रामीण विकास फंड (RDF) की पहली किश्त जल्द जारी की जाएगी।

सीड एक्ट को लेकर जताई आपत्ति

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सीड एक्ट को संसद में पेश न करने की मांग भी रखी। उन्होंने कहा कि यह कानून पंजाब के किसानों के हितों के खिलाफ है। पंजाब में किसान अपनी फसलों से बीज बचाकर अगली खेती करते हैं, लेकिन अगर कंपनियों को बीज बेचने का अधिकार दिया गया, तो यह किसानों के लिए नुकसानदायक होगा।

SYL विवाद : केंद्र सरकार पीछे हटी, पंजाब-हरियाणा बैठकर समाधान निकालें - MH  One News

गृह मंत्री के सामने उठाया SYL का मुद्दा

मुख्यमंत्री ने सतलुज-यमुना लिंक (SYL) नहर के मुद्दे को भी गृह मंत्री के सामने रखा। उन्होंने कहा कि यह मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है, लेकिन पंजाब के पास अतिरिक्त पानी नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस विवाद को आपसी सहमति से खत्म किया जाए।

अंतरराष्ट्रीय सीमा पर कंटीली तार को लेकर सहमति

मुख्यमंत्री मान ने बताया कि उन्होंने भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर लगी कंटीली तार को और अंदर करने की मांग भी रखी। इससे सीमावर्ती किसानों को खेती में सुविधा मिलेगी और तस्करी पर भी लगाम लगेगी। गृह मंत्री अमित शाह ने इस मांग से सहमति जताते हुए कंटीली तार को अंदर करने का भरोसा दिया है।