पंजाब के कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने संभाला राज्य के नए जेल मंत्री के रूप में कार्यभार

पंजाब के कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने राज्य के नए जेल मंत्री के रूप में कार्यभार संभाल लिया। हाल ही में हुए कैबिनेट फेरबदल के दौरान जेल विभाग की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर को सौंपी गई है। कार्यभार संभालने के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य राज्य की जेलों को सही मायनों में सुधार गृह बनाना रहेगा।

Sep 27, 2024 - 08:46
 15
पंजाब के कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने संभाला राज्य के नए जेल मंत्री के रूप में कार्यभार
पंजाब के कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने संभाला राज्य के नए जेल मंत्री के रूप में कार्यभार
Advertisement
Advertisement

पंजाब के कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने राज्य के नए जेल मंत्री के रूप में कार्यभार संभाल लिया। हाल ही में हुए कैबिनेट फेरबदल के दौरान जेल विभाग की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर को सौंपी गई है। कार्यभार संभालने के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य राज्य की जेलों को सही मायनों में सुधार गृह बनाना रहेगा।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य की जेलों में बंद कैदियों को सुधार कर उन्हें अच्छे नागरिक बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सजायाफ्ता कैदियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्हें स्वरोजगार शुरू करने की ट्रेनिंग दी जा रही है।

लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि राज्य की जेलों में मोबाइल फोन के अवैध उपयोग और आपराधिक तत्वों की नापाक गतिविधियों को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब की जेलों को नवीनतम सुरक्षा उपकरणों से लैस करना भी उनकी प्राथमिकता रहेगी।

जेल मंत्री ने ज़ोर देकर कहा कि पंजाब सरकार कैदियों के सुधार और सजा पूरी करने के बाद उन्हें एक बेहतर नागरिक के रूप में समाज में पुनः शामिल करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर अन्य के अलावा अलोक शेखर, अतिरिक्त मुख्य सचिव जेल, अरुण पाल सिंह, ए.डी.जी.पी. जेल एवं अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow