INLD सुप्रीमों ओपी चौटाला भी उतरे प्रचार अभियान में, बोले- ‘हरियाणा के लोग इनेलो का राज लाना चाहते हैं‘

ओम प्रकाश चौटाला ने ठेठ हरियाणवी में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा में इनेलो का राज बनवा दो तुम लोगों की ठाठ करवा दूंगा। 

Sep 27, 2024 - 08:41
 16
INLD सुप्रीमों ओपी चौटाला भी उतरे प्रचार अभियान में, बोले- ‘हरियाणा के लोग इनेलो का राज लाना चाहते हैं‘
Advertisement
Advertisement

हरियाणा विधानसभा का चुनाव प्रचार जोरों पर है इसी कड़ी में हरियाणा के पांच बार के मुख्यमंत्री रहे ओमप्रकाश चौटाला ने डबवाली हल्के से चुनाव प्रचार की शुरुआत की और आदित्य चौटाला के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। चुनावी रथ में सवार होकर पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने लोगों का अभिनंदन किया साथ ही लोगों को चुनावी रथ से ही संबोधित किया। 

ओमप्रकाश चौटाला ने अपने संबोधन में कहा कि 'आप लोगों ने इनेलो का शासन भी देखा है, इनेलो के शासन में हरियाणा के हर वर्ग के लोगों का उत्थान किया है इसी वजह से आज हर वर्ग के लोग एक बार फिर हरियाणा में इनेलो का शासन ही देखना चाहते हैं'। 

ओम प्रकाश चौटाला ने ठेठ हरियाणवी में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा में इनेलो का राज बनवा दो तुम लोगों की ठाठ करवा दूंगा। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow