हिमाचल में बारिश बनी काल, 72 दिनों में इतने लोगों की मौत, 117 सड़कें बंद

हिमाचल प्रदेश में इन दिनों बारिश और बाढ़ का प्रकोप चल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश में 17 सितंबर तक मानसून सक्रिय रहेगा।

Sep 14, 2024 - 11:32
 9
हिमाचल में बारिश बनी काल, 72 दिनों में इतने लोगों की मौत, 117 सड़कें बंद

हिमाचल प्रदेश में इन दिनों बारिश और बाढ़ का प्रकोप चल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश में 17 सितंबर तक मानसून सक्रिय रहेगा। तो वहीं हिमाचल में मौसम की मार से 117 सड़कें वाहनों के आवागमन के लिए बंद कर दी गई हैं। मौसम विभाग ने शिमला और सिरमौर जिलों के कुछ हिस्सों में बाढ़ के खतरे की चेतावनी दी है।

औसत से कम बारिश लेकिन नुकसान ज्यादा 

 बता दें कि हिमाचल प्रदेश में 27 जून को मानसून की शुरुआत के बाद से, राज्य में अब तक बारिश की कमी 20 प्रतिशत है, राज्य में 682.4 मिमी औसत के मुकाबले 545.2 मिमी बारिश हुई है। अधिकारियों के अनुसार, 27 जून से 12 सितंबर तक चल रहे मानसून सीजन के दौरान बारिश से संबंधित घटनाओं में 165 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 अभी भी लापता हैं। उन्होंने कहा कि राज्य को 1,323 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। मौसम विभाग ने खराब मौसम को देखते हुए लोगों से अनुरोध किया है कि नदी-नालों से दूरी बनाकर रखें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow