भाजपा ने महंगाई और बेरोजगारी बढ़ाकर जनता को किया हताश : सुधा भारद्वाज

हरियाणा महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुधा भारद्वाज ने पंचकूला के नया गांव व खंगेसरा में एक जनसभा की और डोर टू डोर जाकर ग्रामीणों से मिलकर उन्हें कांग्रेस की नीतियों से अवगत कराया।

Aug 6, 2024 - 15:56
 14
भाजपा ने महंगाई और बेरोजगारी बढ़ाकर जनता को किया हताश : सुधा भारद्वाज
भाजपा ने महंगाई और बेरोजगारी बढ़ाकर जनता को किया हताश : सुधा भारद्वाज

चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़ : हरियाणा महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुधा भारद्वाज ने पंचकूला के नया गांव व खंगेसरा में एक जनसभा की और डोर टू डोर जाकर ग्रामीणों से मिलकर उन्हें कांग्रेस की नीतियों से अवगत कराया। जनसभा के दौरान गांव की महिलाओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए और गांव की समस्याओं के बारे में बताया। सभा के दौरान हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता संजीव भारद्वाज ने जनसभा को संबोधित किया।

"10 वर्ष में भाजपा ने नहीं किया कुछ काम" 

सुधा भारद्वाज व संजीव भारद्वाज ने कांग्रेस की सरकार बनने पर गांव वासियों को सभी समस्याओं को दुरूस्त कराने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने भी सुधा भारद्वाज को खुलेआम अपना समर्थन दिया। ग्रामीणों ने कहा कि हम सभी कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित हैं, भविष्य में कांग्रेस का साथ देंगे।

सुधा भारद्वाज ने कहा कि बीते 10 वर्ष में भाजपा ने कुछ काम नहीं किया, बल्कि महंगाई को बढ़ाकर हताश और निराश किया है। आज के समय में महंगाई बढ़ने से महिलाओं को घर चलाना मुश्किल हो गया है। बेरोजगारी में हरियाणा नंबर एक पर पहुंचा दिया है, यदि भाजपा सरकार युवाओं को रोजगार देती तो हरियाणा आज बेरोजगारी में नंबर वन पर नहीं होता।

ग्रामीणों ने बताई समस्याएं

इसके साथ ही ग्रामीणों ने कहा कि गांव में गरीब लोगों पर भी राशन कार्ड नहीं है। जिस कारण से उनको सरकारी डिपो से राशन नहीं मिलता। उन्होंने कहा कि गांव में सामुदायिक केंद्र नहीं है, लोगों को शादियां करने, बारात का ठहराव करने या अन्य कोई सामाजिक, या धार्मिक कार्य करने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। इन सभी समस्याओं को सुधा भारद्वाज ने जिला प्रशासन को दूर करने का आग्रह किया। यदि जिला प्रशासन ध्यान नहीं देता तो कांग्रेस की सरकार बनने पर सभी समस्याओं का समाधान कराया जाएगा, ताकि ग्रामीणों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow