तिरंगे के मान सम्मान को लेकर हम हर कुर्बानी देने को तैयार: महीपाल ढांडा

Aug 13, 2024 - 12:46
 32
तिरंगे के मान सम्मान को लेकर हम हर कुर्बानी देने को तैयार: महीपाल ढांडा
तिरंगे के मान सम्मान को लेकर हम हर कुर्बानी देने को तैयार: महीपाल ढांडा

एमएच वन ब्यूरो, चंडीगढ़:

हरियाणा के विकास पंचायत एवं सहकारिता मंत्री महीपाल ढांडा के नेतृत्व में रविवार को हजारों की संख्या में युवाओं ने ऐतिहासिक नगरी पानीपत में गर्म जोशी के साथ तिरंगा बाईक यात्रा निकाली। यात्रा का जगह -जगह नागरिकों ने फूलों की मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। मंत्री महीपाल ढांडा स्वयं खुली गाड़ी में सवार होकर लोगों का अभिनन्दन कर रहे थे। तिरंगा यात्रा में भाग लेने वाले युवाओं में विशेष उमंग,उत्साह व जोश दिखाई पड़ रहा था।  

विकास एवं पंचायत मंत्री महीपाल ढांडा ने कहा है कि तिरंगे के बिना देश का अस्तित्व नहीं है। तिंरगा देश की एकता का प्रतीक है। तिरंगे के मान सम्मान को लेकर हम हर कुर्बानी देने को तैयार हैं। तिरंगा यात्रा देश के हर नागरिक को राष्ट्र भक्ति की भावना से ओत प्रोत करेगी। विकास एवं पंचायत मंत्री ने कहा कि देश ही नहीं दुनिया के हर कोने में यह तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। 

विदेशों में रह रहे भारतीय मूल के लोग भी इस तिरंगा यात्रा को उत्सव की तरह मना रहे हैं। इस बार यह यात्रा पिछले सभी रिकार्ड को तोड़ेगी व हर नागरिक अपने घर पर तिरंगा फहरायेगा। हर घर तिरंगा अभियान देश में इतिहास रचेगा। उन्होंने कहा कि हमें यह आजादी लाखों करोड़ों वीरों की शहादत के बाद मिली है। इसको बरकरार रखना हम सब का कर्तव्य है।  

सहकारिता मंत्री ने कहा कि देश का जवान तिरंगे की आन के लिए अपने खून का कतरा-कतरा बहा देता है। तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों का जोश व जुनून हर जवान को उत्साहित करने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी  के लिए असंख्य वीर जवानों ने शहादत दी है। उनकी शहादत को देश का हर नागरिक हमेशा याद रखेगा व उनके बलिदान से प्रेरणा लेगा।  

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम पूरे देश भर में आयोजित किया जा रहे हैं। कार्यक्रम का समापन 15 अगस्त को होगा। यह यात्रा देश के हर नागरिक में देश भक्ति की भावना का संचार करने का कार्य करेगी व अखंडता में एकता का संदेश देगी। हमें तिरंगे की आन, बान व शान को कायम रखना है। यह तिरंगा हजारों शहीदों की शहादत के बाद बना है जो हमें देश भक्ति की भावना के साथ आगे बढ़ने का संदेश देता है और हमारे देश की पहचान है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow