हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम, जानिए कब तक बरसेंगे बदरा ?

हरियाणा में मौसम आमतौर पर 17 सितंबर तक परिवर्तन शील रहने की संभावना है। इस दौरान मानसून ट्रफ सामान्य स्थिति पर उत्तर की तरफ बने रहने तथा अरब सागर से नमी वाली हवाएं आने की संभावना से राज्य में मानसूनी हवाओं की सक्रियता में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

Sep 12, 2024 - 13:53
 14

14 सिंतबर तक बारिश की संभावना 

 इसके चलते हरियाणा के ज्यादातर क्षेत्रों में आज यानि 12 सितंबर से बारिश की गतिविधियों में फिर से वृद्धि होने की संभावना है, जिसके चलते 14 सितंबर तक प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में हवाएं चलने के साथ गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की संभावना बन रही है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की गिरावट होने तथा वातावरण में नमी की मात्रा में बढ़ोतरी होने की भी संभावना है। परंतु 15 सितंबर से फिर से बारिश की गतिविधियों में कमी आने तथा तापमान में हल्की बढ़ोतरी की संभावना है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow