दादा, पिता और अब पोता.. हरियाणा का कैथल कैसे बना सुरजेवाला परिवार का गढ़?

हरियाणा की कैथल विधानसभा से सुरजेवाला परिवार की तीसरी पीढ़ी चुनावी मैदान में है। यहां से इस बार कांग्रेस पार्टी ने राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला के बेटे आदित्य सुरजेवाला को टिकट दिया है।

Sep 12, 2024 - 14:12
 14
दादा, पिता और अब पोता.. हरियाणा का कैथल कैसे बना सुरजेवाला परिवार का गढ़?

हरियाणा की कैथल विधानसभा से सुरजेवाला परिवार की तीसरी पीढ़ी चुनावी मैदान में है। यहां से इस बार कांग्रेस पार्टी ने राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला के बेटे आदित्य सुरजेवाला को टिकट दिया है। बता दें कि कैथल विधानसभा सीट पर सुरजेवाला परिवार का खासा प्रभाव रहा है। रणदीप सुरजेवाला और उनके पिता शमशेर सिंह सुरजेवाला विधायक रह चुके हैं। 

2019 में चुनाव हारे थे सुरजेवाला 

शमशेर सिंह सुरजेवाला ने 2005 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर जीत हासिल की थी। तो वहीं रणदीप सुरजेवाला भी 2009 से 2014 तक कैथल के विधायक रहे हैं। जिस कैथल ने सुरजेवाला परिवार को जश्न मनाने के कई मौका दिए, उसी कैथल से 2019 के चुनाव में रणदीप सुरजेवाला हार गए थे। उन्हें बीजेपी के लीला राम ने हराया था। वहीं अब देखना होगा कि उनके बेटे आदित्य सुरजेवाला कैथल विधानसभा सीट पर कैसा प्रदर्शन करते हैं। यानि आदित्य सुरजेवाला पिछली हार का बदला ले पाएंगे या फिर कैथल में फिर से कमल खिलेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow