रवनीत बिट्टू पर भड़के पंजाब कांग्रेस के नेता, केंद्रीय राज्य मंत्री को बता दिया फरामोश

केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू द्वारा राहुल गांधी पर दिए गए बयान को लेकर पंजाब कांग्रेस के नेताओं ने उन्हें आड़े हाथ लिया है। वहीं, पंजाब कांग्रेस प्रमुख राजा वडिंग ने बिट्टू को एहसान फरामोश तक बता दिया है।

Sep 16, 2024 - 13:38
 16

एहसान फरामोश है बिट्टू- राजा वडिंग 

पंजाब कांग्रेस प्रमुख और लोकसभा सांसद अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने कहा कि बिट्टू एहसान फरामोश आदमी हैं। वो अपने आकाओं को खुश करने की कोशिश कर रहे हैं।जनता यह जानती है कि राहुल गांधी के पिता शहीद हुए थे और उनके शरीर के टुकड़े-टुकड़े किए गए थे, आप उन्हें आतंकवादी कहते हैं। राजा वडिंग ने आगे कहा कि राहुल गांधी ने बिट्टू को तीन बार लोकसभा चुनाव जीतने में मदद की। राहुल गांधी की आलोचना करने से पहले बिट्टू को शर्म आनी चाहिए। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow