हरियाणा की पिस्टल क्वीन मनु भाकर को सरकार ने दी बड़ी जिम्मेदारी, बेटी-बचाओ बेटी-पढ़ाओं की बनी ब्रांड एम्बेसडर

Aug 10, 2024 - 10:15
 207
हरियाणा की पिस्टल क्वीन मनु भाकर को सरकार ने दी बड़ी जिम्मेदारी, बेटी-बचाओ बेटी-पढ़ाओं की बनी ब्रांड एम्बेसडर
हरियाणा की पिस्टल क्वीन मनु भाकर को सरकार ने दी बड़ी जिम्मेदारी, बेटी-बचाओ बेटी-पढ़ाओं की बनी ब्रांड एम्बेसडर

चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़:

हरियाणा के परिवहन, महिला एवं बाल विकास मंत्री असीम गोयल ने कहा कि ओलंपिक में धाक जमाने वाली खिलाड़ी मनु भाकर को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का ब्रांड अम्बेसडर बनाने का काम किया जाएगा। मनु भाकर की ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर देश व प्रदेश में परचम लहराने का काम किया है। परिवहन मंत्री अम्बाला छावनी में जिया वाटिका में आयोजित एक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे और यह अभिव्यक्ति उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। 

परिवहन मंत्री असीम गोयल नन्यौला ने कहा कि खिलाड़ी मनु भाकर व सरबजोत सिंह ने ओलंपिक में मेडल जीतकर देश व प्रदेश में परचम लहराने का काम किया है। इस बात का हर भारतवासी को गर्व है। हरियाणा की बेटी मनु भाकर ने 2 कांस्य पदक जीते, जोकि भारत के लिए बहुत ही गर्व की बात है। उन्होंने यह भी कहा कि दोनों खिलाड़ी हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह से मिले थे और मुख्यमंत्री ने दोनो खिलाडिय़ों को सम्मानित किया। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow