हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई देशों के बीच चल रहे युद्ध की परिस्थितियों से अवगत करवाते हुए देश के नागरिकों से एकजुट होकर कार्य करने की अपील की है। ऐसे कठिन समय में भी विपक्षी पार्टियों लगातार अफवाहों और झूठ को फैला रही हैं। हमें इन पर ध्यान देने की जरुरत नहीं है। देश व प्रदेश में सभी प्रकार की स्थिति सामान्य है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के लोगों के घरों में लॉकडाउन लगा हुआ है और वे ही ऐसी अफवाहें फैला रहे हैं।
CM नायब सिंह सैनी ने सुना ‘मन की बात’ कार्यक्रम
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रविवार को कुरुक्षेत्र भाजपा जिला कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम सुनने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस मौके पर हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, जिलाध्यक्ष तिजेंद्र सिंह गोल्डी, जिला प्रभारी दीपक शर्मा मौजूद रहे।
CM सैनी ने विपक्ष पर साधा निशाना
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि विपक्ष को कुछ तो झूठ फैलाना ही था। इससे पहले विपक्ष खुद को ईमानदार बता रहा था, पर अब देश की जनता के सामने पूरा सच आ चुका है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सभी वर्गों को मूलभूत सुविधाएं मिल रही हैं। पंजाब में भी आने वाले समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनेगी।
PM मोदी के काम में नहीं हैं कोई दिखावा- CM सैनी
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो काम करते हैं, उसमें दिखावा नहीं है। CM सैनी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले के समय में आमजन के लिए योजनाएं बनाई जाती थी और वे योजनाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाती थी।
PM मोदी ने तेल के दामों को कम किया- CM सैनी
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पत्रकारों के सवाल पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेट्रोल व डीजल पर एक्साइज ड्यूटी को कम करके तेल के दामों को कम किया है, जबकि कई देशों के बीच चल रहे युद्ध के दौरान दूसरे देशों ने तेल के दामों में बढ़ोतरी की है। जब देश में कोई महामारी या आपदा आई है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशवासियों ने एकजुट होकर उसका सामना किया गया है। कोरोना के दौरान देश ने दूसरे देशों को वैक्सीन तक मुहैया करवाई थी। अब इस आपदा में भी एकजुट होकर देश को जल्द ही इस समस्या से निजात मिलेगी।
Read More:

