Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का उत्तराखंड दौरा, योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों में...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का उत्तराखंड दौरा, योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों में होंगी शामिल

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू 19 जून से 21 जून तक उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगी, इस दौरान वह राज्य में आयोजित कई अहम कार्यक्रमों में भाग लेंगी साथ ही 20 जून को अपना जन्मदिन भी उत्तराखंड में ही मनाएंगी। तीन दिवसीय दौरे के दौरान राष्ट्रपति मुर्मू उत्तराखंड की संस्कृति, प्राकृतिक सौंदर्य और स्थानीय लोगों से जुड़ने की कोशिश करेंगी।

अपने जन्मदिन के अवसर पर राष्ट्रपति मुर्मू देहरादून के आशियाना परिसर में तैयार किए गए एक नए पार्क का उद्घाटन करेंगी, ये पार्क राष्ट्रपति के पर्यावरण संरक्षण के प्रति संकल्प को दर्शाएगा।

साथ ही राष्ट्रपति मुर्मू 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर देहरादून पुलिस लाइन में आयोजित योग कार्यक्रम में भाग लेंगी, इस कार्यक्रम में राज्य के वरिष्ठ अधिकारी, योग प्रशिक्षक, सुरक्षाकर्मी और आम नागरिक भी हिस्सा लेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments