प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 सितंबर को नमो एप से देंगे जीत का मंत्र: नायब सिंह सैनी

हरियाणा विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत पक्की करने के लिए भाजपा पूरी तरह मैदान में उतर चुकी है। पार्टी "माइक्रो मैनजमेंट पर फोकस" कर रही है। चुनावी बेला में कार्यकर्ताओं में नया जोश और ऊर्जा भरने के लिए अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 सितंबर को नमो एप के माध्यम से कार्यकर्ताओं से जुड़ेंगे। हरियाणा का कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नमो एप के माध्यम से पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे और जीत का मंत्र देंगे।

Sep 23, 2024 - 11:46
 7
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 सितंबर को नमो एप से देंगे जीत का मंत्र: नायब सिंह सैनी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 सितंबर को नमो एप से देंगे जीत का मंत्र: नायब सिंह सैनी

चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़:

हरियाणा विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत पक्की करने के लिए भाजपा पूरी तरह मैदान में उतर चुकी है। पार्टी "माइक्रो मैनजमेंट पर फोकस" कर रही है। चुनावी बेला में कार्यकर्ताओं में नया जोश और ऊर्जा भरने के लिए अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 सितंबर को नमो एप के माध्यम से कार्यकर्ताओं से जुड़ेंगे। हरियाणा का कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नमो एप के माध्यम से पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे और जीत का मंत्र देंगे। उन्होंने प्रदेशवासियों से भी नमो एप पर ज्यादा से ज्यादा जुड़कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों का सुनने का आह्वन किया। 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन से डबल इंजन की सरकार को मजबूती और प्रदेश के विकास को नई दिशा मिलेगी। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता चुनाव में बड़ी जीत के लिए उत्साह व समर्पण के साथ जुटे हुए हैं, ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन प्रदेश की राजनीति को नई दिशा देने का काम करेगा। आज भाजपा प्रदेश में आम जन की आवाज बन चुकी है, हर तरफ सरकार के विकास कार्यों की गूंज है। सरकार ने ईमानदारी से लाखों युवा बिना पर्ची व बिना खर्ची के सरकारी नौकरी देने का काम किया है। आगे भी भाजपा की सरकार इसी नीति पर चलकर प्रदेश के और खुशहाल बनाने का कार्य करेगी।   

‘कांग्रेस की खुल रही पोल’ 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस के भ्रष्टचार व पर्ची व खर्ची की पोल हर दिन खुल रही है। जिसे प्रदेश की जनता देख रही है। फरीदाबाद एनआईटी से कांग्रेस प्रत्याशी नीरज शर्मा, असंध से प्रत्याशी शमशेर गोगी के बाद गन्नौर से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार कुलदीप शर्मा भी बईमानी से नौकरियां बांटने से बात कबूल कर रहे है। ऐसे लोगों को प्रदेश की जनता कभी माफ नहीं करेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow