हरियाणा में आप लाएगी बदलाव, सभा में गूंजा विनेश फोगाट का मुद्दा

Aug 9, 2024 - 12:17
 26
हरियाणा में आप लाएगी बदलाव, सभा में गूंजा विनेश फोगाट का मुद्दा
हरियाणा में आप लाएगी बदलाव, सभा में गूंजा विनेश फोगाट का मुद्दा

जगदीश प्रजापति, कालांवाली:

हरियाणा के कालांवाली में आम आदमी पार्टी की बदलाव जनसभा हुई, जिसमें पंजाब के सांसद और पार्टी के वरिष्ठ नेता गुरमीत सिंह मीत हेयर ने प्रदेश के लोगों से हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल का साथ देने की अपील की। हेयर ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा के बेटे अरविंद केजरीवाल की ईमानदारी और जनता के प्रति उनकी सोच ने देश की राजनीति को बदल कर रख दिया है।

पूरे देश में हो रही शिक्षा और स्वास्थ्य की चर्चा

गुरमीत सिंह मीत हेयर ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की वजह से आज पूरे देश में शिक्षा और स्वास्थ्य की चर्चा हो रही है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली और पंजाब में बदलाव किया है और अब हरियाणा में भी बदलाव होना तय है। उन्होंने सिरसा को आम आदमी पार्टी की राजधानी बताते हुए कहा कि बदलाव की शुरुआत सिरसा से ही होगी।

नशे की चपेट में 16 जिले

सभा में मौजूद प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने भी हरियाणा की मौजूदा स्थिति पर चिंता जाहिर की और कहा कि प्रदेश में युवाओं की बेरोजगारी और बढ़ते अपराध ने हालात को गंभीर बना दिया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के 22 में से 16 जिले नशे की चपेट में हैं। इसके लिए मौजूदा सरकार की नीतियां जिम्मेदार हैं।

विनेश के खिलाफ रची गई साजिश

डॉ. सुशील गुप्ता ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी ने विनेश फोगाट के खिलाफ जंतर मंतर पर साजिश रची और अब यही साजिश पेरिस में भी की जा रही है। उन्होंने कहा कि ये लड़ाई केवल सत्ता बदलने की नहीं बल्कि हरियाणा के अच्छे भविष्य के लिए है। इसके लिए आम आदमी पार्टी का साथ देना जरूरी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow