Paris Olympics 2024 में भारत को आज भी पदक की उम्मीद, जानें पूरे दिन का कार्यक्रम

Paris Olympics 2024 में आज 14वां दिन है। भारत को आज अपने छठे  मेडल की उम्मीद है। भारत के खाते में कुल 5 मेडल आ चुके हैं, जिसमें 4 ब्रॉन्ज और 1 सिल्वर शामिल है।

Aug 9, 2024 - 12:13
 45
Paris Olympics 2024 में भारत को आज भी पदक की उम्मीद, जानें पूरे दिन का कार्यक्रम
Paris Olympics 2024 में भारत को आज भी पदक की उम्मीद, जानें पूरे दिन का कार्यक्रम

Paris Olympics 2024 में आज 14वां दिन है। भारत को आज अपने छठे  मेडल की उम्मीद है। भारत के खाते में कुल 5 मेडल आ चुके हैं, जिसमें 4 ब्रॉन्ज और 1 सिल्वर शामिल है। आज 14वें दिन भारत के खाते में छठा मेडल आ सकता है। आज कुश्ती में भारत के खाते में मेडल आ सकता है। आज भारतीय पहलवान अमन सहरावत ब्रॉन्ज मेडल का मैच खेलेंगे। सेमीफाइनल मुकाबले में हार के बाद आज उनका ब्रॉन्ज मेडल मैच रात में 10:45 बजे से प्यूर्टो रिको के डेरियन क्रूज के खिलाफ होगा। 

भारत का आज का शेड्यूल

एथलेटिक्स

  • वुमेंस 4x400 मीटर रिले राउंड 1 - दोपहर 2:10 बजे
  • मेंस 4x400 मीटर रिले राउंड 1 - दोपहर 2:35 बजे. 

कुश्ती

  • मेंस फ्रीस्टाइल 57 किग्रा कांस्य पदक मैच - अमन सहरावत बनाम डेरियन टोई क्रूज़ - रात 10:45 बजे. 

गोल्फ

  • महिला व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले राउंड 3 - अदिति अशोक और दीक्षा डागर - दोपहर 12:30 बजे. 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow