पीएम मोदी की हरियाणा के चुनाव प्रचार में अंतिम रैली आज, जानिए कहां करेंगे संबोधित?

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए महज तीन दिन समय शेष होने के कारण हर राजनीतिक दल ने प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी की ओर से अपने सभी दिग्गजों को चुनाव प्रचार में उतार दिया गया है।

Oct 1, 2024 - 11:16
 34
पीएम मोदी की हरियाणा के चुनाव प्रचार में अंतिम रैली आज, जानिए कहां करेंगे संबोधित?
पीएम मोदी की हरियाणा के चुनाव प्रचार में अंतिम रैली आज, जानिए कहां करेंगे संबोधित?
Advertisement
Advertisement

चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़:

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए महज तीन दिन समय शेष होने के कारण हर राजनीतिक दल ने प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी की ओर से अपने सभी दिग्गजों को चुनाव प्रचार में उतार दिया गया है। इसके चलते हरियाणा में 4 चुनावी जनसभाओं को संबोधित कर चुके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक बार फिर से हरियाणा में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी हरियाणा के फरीदाबाद और पलवल में चुनावी हुंकार भरेंगे। इस रैली के जरिए प्रधानमंत्री 9 विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगे। प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबद की गई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow