आज दूसरे दिन भी हरियाणा में हुंकार भरेंगे राहुल गांधी, जानिए किसके पक्ष में करेंगे प्रचार
हरियाणा में भाजपा के अलावा कांग्रेस ने भी अपने दिग्गज नेताओं को चुनावी मैदान में उतार दिया है। इसी कड़ी में आज यानि एक अक्टूबर को भी राहुल गांधी हरियाणा में संकल्प यात्रा में शामिल होंगे।
चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़:
हरियाणा में भाजपा के अलावा कांग्रेस ने भी अपने दिग्गज नेताओं को चुनावी मैदान में उतार दिया है। इसी कड़ी में आज यानि एक अक्टूबर को भी राहुल गांधी हरियाणा में संकल्प यात्रा में शामिल होंगे। राहुल गांधी आज बहादुरगढ़ और गोहाना में हुंकार भरेंगे। राहुल गांधी की विजय संकल्प यात्रा बहादुरगढ़ से शुरू होगी। वह गन्नौर में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा के लिए भी चुनावी प्रचार करेंगे।
What's Your Reaction?