Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsपद्मश्री हंसराज हंस की पत्नी का हुआ अंतिम संस्कार, नम आंखों से...

पद्मश्री हंसराज हंस की पत्नी का हुआ अंतिम संस्कार, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई 

पंजाबी और सूफी संगीत के दिग्गज गायक और पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित हंसराज हंस की पत्नी, रेशम कौर, को उनके पति के पैतृक गांव सफीपुर में नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। उन्हें कई जानी मानी हस्तियों ने श्रद्धांजलि दी। रेशम कौर का 62 वर्ष की आयु में 2 अप्रैल को दिल संबंधी बीमारियों के कारण निधन हो गया था।

बता दें कि रेशम कौर पिछले कुछ समय से हृदय संबंधी समस्याओं से जूझ रही थीं और उन्हें जालंधर के टैगोर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने हाल ही में एक स्टेंट प्रक्रिया करवाई थी, लेकिन उनकी स्थिति में सुधार नहीं हुआ। 2 अप्रैल को दोपहर 1 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

रेशम कौर का अंतिम संस्कार 3 अप्रैल को सुबह 11 बजे उनके पति के पैतृक गांव सफीपुर में किया गया। इस मौके पर परिवार, रिश्तेदारों और करीबी दोस्तों ने नम आंखों से उन्हें विदाई दी। राजनीतिक और संगीत जगत की कई हस्तियों ने भी अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। भाजपा नेता तरुण चुघ और अकाली दल के नेता दलजीत सिंह चीमा ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और परिवार को इस कठिन समय में शक्ति प्रदान करने की कामना की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments