20 साल बाद हरियाणा की जंग में उतर सकते हैं ओमप्रकाश चौटाला, भतीजे से हो सकती है भिड़ंत

हरियाणा के विधानसभा चुनाव में इस बार कई राजनीतिक दिग्गजों की सीटों पर सबकी निगाहें है। इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के मुखिया और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला भी इस बार विधानसभा चुनाव लड़ने की कोशिश में जुटे हुए हैं। बात दें कि चौटाला ने 2005 में आखिरी चुनाव लड़ा था और इस तरह वे 20 साल बाद चुनावी जंग में उतर सकते हैं।

Sep 8, 2024 - 11:05
 26
20 साल बाद हरियाणा की जंग में उतर सकते हैं ओमप्रकाश चौटाला, भतीजे से हो सकती है भिड़ंत
20 साल बाद हरियाणा की जंग में उतर सकते हैं ओमप्रकाश चौटाला, भतीजे से हो सकती है भिड़ंत

हरियाणा के विधानसभा चुनाव में इस बार कई राजनीतिक दिग्गजों की सीटों पर सबकी निगाहें है। इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के मुखिया और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला भी इस बार विधानसभा चुनाव लड़ने की कोशिश में जुटे हुए हैं। बात दें कि चौटाला ने 2005 में आखिरी चुनाव लड़ा था और इस तरह वे 20 साल बाद चुनावी जंग में उतर सकते हैं। आपको बता दें कि चौटाला सात बार विधायक और पांच बार हरियाणा के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। उन्होंने दिल्ली की अदालत से चुनाव लड़ने की अनुमति मांगी है। 

उनके डबवाली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की संभावना है, जहां उनका मुकाबला अपने भतीजे आदित्य चौटाला से हो सकता है। बता दें कि ओमप्रकाश चौटाला को जूनियर बेसिक ट्रेनिंग घोटाले में 10 साल की सजा हुई थी। जुलाई 2021 में उनकी तिहाड़ जेल से रिहाई हुई थी। अब 89 वर्षीय चौटाला एक बार फिर हरियाणा की सियासत में उतरने की तैयारी में जुटे हुए हैं, तो वहीं चौटाला के साथ शिक्षक भर्ती घोटाले में सजा काट चुके शेर सिंह बड़शामी को चुनाव लड़ने की भी मंजूरी मिल चुकी है। इस मंजूरी को आधार बनाकर ही चौटाला ने भी दिल्ली की अदालत से चुनाव लड़ने की मंजूरी मांगी है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow