एक गलती के कारण जैस्मिन भसीन की डैमेज हुई आंखें, अचानक से दिखना हुआ बंद

जैस्मीन भसीन को लेंस पहनना पड़ा भारी, आंखें हुईं खराब

Jul 21, 2024 - 17:57
Jul 22, 2024 - 12:53
 34
एक गलती के कारण जैस्मिन भसीन की डैमेज हुई आंखें, अचानक से दिखना हुआ बंद

वक्त का कोई भरोसा नहीं। कब किसे क्या हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता है। दरअसल टीवी की फेमस एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन अक्सर अपनी निजी जिंदगी और अली गोनी के साथ अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में रहती हैं। ऐसे में अब उन्हें लेकर एक बुरी खबर सामने आ रही है कि एक्ट्रेस की आंखों का कार्निया खराब हो गई है। उन्हें दिखाई देना बंद हो गया है। पिछले 4-5 दिनों से जैस्मिन काफी दर्द और मुश्किल दौर से गुजर रही हैं।एक्ट्रेस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक वो एक इवेंट में आंखों में लेंस पहनकर गई थी। लेंस पहनने के बाद जैस्मिन की आंखो में जलन होने लगी थी। लेंस पहनने के बाद परेशानी इतनी बढ़ गई की दर्द से जैस्मिन को दिक्कत होने लगी थी। जैस्मिन के डॉक्टर के पास जाने के बाद पता चला कि उनकी आंखों की कार्निया डैमेज हो गई है। डॉक्टर ने एक्टेस को 4-5 दिनों में ठीक होने का समय बताया है।

ये घटना बुधवार (17 जुलाई, 2024) की है। लेंस पहनने के तुरंत बाद ही उन्हें समझ आ गया था कि कुछ गड़बड़ है, क्योंकि उनकी आंखों में दर्द होने लगा था। फिर उन्हें दिखाई देना बंद हो गया। स्थिति इतनी ख़राब हो गई कि उन्हें पूरे कार्यक्रम के दौरान काला चश्मा पहनना पड़ा। बिना सहारे के वो चल भी नहीं पाती थीं। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवती उन्हें पकड़ कर मंच पर ले जा रही है और एक शख्स ने उनका हाथ पकड़ के सहारा दिया हुआ है।

अभिनेत्री ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर करार के कारण वो तुरंत डॉक्टर के पास नहीं गईं। उनकी टीम ने उनका साथ दिया, क्योंकि उन्हें कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। डॉक्टर ने उनकी आंखों के ऊपर बैंडेज लगाया। उन्हें रिकवर होने में 5 दिन लग सकते हैं। उन्होंने बताया कि अब भी उन्हें कुछ दिखाई नहीं दे रहा है, दर्द के कारण वो सो भी नहीं पाती हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow