Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsपाकिस्तान में नहीं जाएगा एक बूंद पानी… शाह-पाटिल की बैठक के बाद...

पाकिस्तान में नहीं जाएगा एक बूंद पानी… शाह-पाटिल की बैठक के बाद फैसला

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर तनाव के बीच जल संसाधन मंत्री सीआर पाटिल ने बड़ा बयान दिया है। सीआर पाटिल ने कहा कि सिंधु जल संधि को लेकर जो फैसला लिया गया है, उसका पालन किया जाएगा। फैसले को तीन चरणों में लागू किया जाएगा। तत्काल, मध्यावधि और दीर्घावधि। यह सुनिश्चित करने की व्यवस्था की जाएगी कि एक बूंद भी पानी पाकिस्तान न जाए।

सिंधु जल संधि स्थगित होने के बाद शुक्रवार को गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर पानी के प्रबंधन और इस्तेमाल को लेकर बैठक हुई। इस बैठक में विदेश मंत्री, जलशक्ति मंत्री और तीनों मंत्रालयों के सचिव स्तर के अधिकारी मौजूद थे। सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तान जाने वाले पानी को रोका जाएगा। इसका असर पाकिस्तान पर जल्द ही देखने को मिलेगा। पानी रोकने के बाद बांधों की क्षमता बढ़ाई जाएगी।

बांधों की क्षमता बढ़ाने के लिए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा, ताकि ज्यादा पानी संग्रहित किया जा सके। इसके लिए बांधों की गाद निकाली जाएगी। बांधों से फ्लशिंग भी की जाएगी।

विश्व बैंक को इस निर्णय की जानकारी दी जाएगी

सूत्रों का कहना है कि विश्व बैंक ने यह संधि की थी। इसलिए भारत सरकार के इस निर्णय की जानकारी उन्हें भी दी जाएगी। इस निर्णय का क्रियान्वयन तत्काल शुरू हो जाएगा।

भारत ने सिंधु जल संधि को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के अपने निर्णय की जानकारी पाकिस्तान को पहले ही दे दी है और कहा है कि पाकिस्तान ने इसकी शर्तों का उल्लंघन किया है।

भारत की जल संसाधन सचिव देबाश्री मुखर्जी ने अपने पाकिस्तानी समकक्ष सैयद अली मुर्तजा को एक पत्र लिखा था। पत्र में कहा गया था कि पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर को निशाना बनाकर लगातार सीमा पार आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है।

पहलगाम में आतंकी हमले के बाद तनाव

पत्र में लिखा है, “सद्भावना के साथ संधि का सम्मान करना संधि का मूल आधार है। हालांकि, इसके बजाय हमने देखा है कि पाकिस्तान लगातार भारतीय केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर को निशाना बनाकर सीमा पार आतंकवाद को जारी रखे हुए है।”

भारत ने दशकों पुरानी इस संधि को निलंबित करने का निर्णय मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे, की हत्या के बाद लिया है। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव है।

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति की बैठक में भारत सरकार ने सिंधु जल संधि को निलंबित करने समेत कई कदम उठाने का फैसला किया है। अब उन फैसलों पर अमल हो रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments