मंत्री लाल चंद कटारूचक ने वरिष्ठ सीपीएम नेता सीताराम येचुरी के निधन पर जताया शोक

खाद्य, नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता मामले तथा वन एवं वन्यजीव संरक्षण मंत्री लाल चंद कटारूचक ने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के वरिष्ठ नेता सीताराम येचुरी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। सीताराम येचुरी का लंबी बीमारी के बाद नई दिल्ली के एम्स में निधन हो गया। वे 72 वर्ष के थे। उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं। 

Sep 13, 2024 - 10:57
 8

येचुरी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कटारूचक ने कहा कि अपने छात्र जीवन से लेकर अंतिम समय तक सीताराम येचुरी ने हमेशा गरीबों और समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए समर्पण के साथ काम किया। दिवंगत नेता के निधन को एक युग का अंत बताते हुए कटारुचक ने कहा कि उन्हें गर्व है कि उन्होंने कुछ समय तक येचुरी के नेतृत्व में काम किया और उनसे बहुत कुछ सीखा।

कटारुचक ने आगे बताया कि येचुरी ने कई युवाओं को कल्याणकारी राजनीति में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। दिवंगत सीपीएम नेता को जनता का आदमी बताते हुए कटारुचक ने कहा कि राज्यसभा सांसद के रूप में अपने दो कार्यकालों के दौरान येचुरी ने हमेशा लोगों के हितों की वकालत की और उनके मुद्दों को उठाया। 

उल्लेखनीय है कि  येचुरी लंबे समय तक सीपीएम के महासचिव भी रहे। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करते हुए कटारूचक ने कहा कि सीताराम येचुरी हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रहेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow