मंत्री जिम्पा ने राजस्व विभाग के सभी अधिकारियों को ईमानदारी से लोगों की सेवा करने के लिए किया प्रेरित

पंजाब के राजस्व, पुनर्वास और आपदा प्रबंधन मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा ने विभाग के सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ लोगों की सेवा करने का आह्वान किया। यहां महात्मा गांधी राज्य लोक प्रशासन संस्थान (मैगसीपा) में एक सेमिनार को संबोधित करते हुए जिम्पा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार लोगों को परेशानी मुक्त सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Sep 1, 2024 - 12:06
Sep 1, 2024 - 12:08
 11
मंत्री जिम्पा ने राजस्व विभाग के सभी अधिकारियों को ईमानदारी से लोगों की सेवा करने के लिए किया प्रेरित
मंत्री जिम्पा ने राजस्व विभाग के सभी अधिकारियों को ईमानदारी से लोगों की सेवा करने के लिए किया प्रेरित

पंजाब के राजस्व, पुनर्वास और आपदा प्रबंधन मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा ने विभाग के सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ लोगों की सेवा करने का आह्वान किया। यहां महात्मा गांधी राज्य लोक प्रशासन संस्थान (मैगसीपा) में एक सेमिनार को संबोधित करते हुए जिम्पा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार लोगों को परेशानी मुक्त सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है और उन्होंने सभी कर्मचारियों से समर्थन और सहयोग की अपील की।

उन्होंने कहा कि अधिकारी/कर्मचारी राज्य सरकार की रीढ़ हैं तथा वे राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर तक पहुंचाने में उत्प्रेरक का काम करते हैं। जिम्पा ने कहा कि नागरिक-केंद्रित सेवाएं लोगों तक सुचारू और परेशानी मुक्त तरीके से पहुंचाई जानी चाहिए ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

उल्लेखनीय है कि वित्तीय आयुक्त सचिवालय, पंजाब के कार्यालय के अधिकारियों/कर्मचारियों के लिए मैगसीपा में आचरण, अनुशासन, कौशल तथा ईमानदारी एवं सत्यनिष्ठा पर एक सेमिनार आयोजित किया गया था। इस सेमिनार में विशेष मुख्य सचिव-सह-वित्त आयुक्त राजस्व केएपी सिन्हा, सचिव राजस्व अलकनंदा दयाल, विशेष सचिव राजस्व उपकार सिंह के अलावा वित्त आयुक्त सचिवालय, पंजाब के 650 अधिकारियों/कर्मचारियों ने भाग लिया।

सेमिनार में भाग लेने वाले कर्मचारियों को अधिकारियों द्वारा उनके व्यक्तिगत अनुभवों और कार्यालय नियमों/निर्देशों के माध्यम से मार्गदर्शन दिया गया। इस अवसर पर राजस्व मंत्री और वित्तायुक्त राजस्व द्वारा कर्मचारियों की समस्याएं भी सुनी गईं तथा कुछ का मौके पर ही समाधान किया गया। बाकी समस्याओं का भी जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया गया। सेमिनार के दौरान कर्मचारियों को हमेशा सकारात्मक रहकर अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए भी प्रेरित किया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow