LPG सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें कितनी बढ़ी कीमतें?

सितंबर महीने के पहले ही दिन महंगाई का झटका लगा है। एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं। 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी हुई है। कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 39 रुपये तक महंगा हो गया है। हालांकि कि 14 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है।

Sep 1, 2024 - 11:18
 19
LPG सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें कितनी बढ़ी कीमतें?
LPG सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें कितनी बढ़ी कीमतें?

एमएच वन ब्यूरो, चंडीगढ़:

सितंबर महीने के पहले ही दिन महंगाई का झटका लगा है। एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं। 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी हुई है। कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 39 रुपये तक महंगा हो गया है। हालांकि कि 14 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। कीमतों में बढ़ोत्तरी के बाद राजधानी दिल्ली में 19 किलोग्राम एलपीजी गैस सिलेंडर का रेट  1,691.50 रुपए हो गया है।

आपके शहर में कितनी हो गई कमर्शियल सिलेंडर की कीमत

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में 39 रुपए की बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1,691.50 रुपये हो गई है। 19 किलो वाला गैस सिलेंडर कोलकाता में 1802.5 रुपए हो गया है। मुंबई में कमर्शियल गैस सिलेंडर 1644 रुपए और चेन्नई में 1855 रुपए में मिलेगा। पटना में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1947 रुपए है, जबकि जयपुर में 19 किलो वाला सिलेंडर 1719 रुपए में बिक रहा है।

जुलाई के बाद लगातार बढ़े दाम  

इससे पहले जहां अगस्त महीने में कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में इजाफा किया गया था, तो वहीं जुलाई 2024 की पहली तारीख को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने सिलेंडर के दाम कम करने का तोहफा दिया था। कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती की थी और राजधानी दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर के दाम 30 रुपए तक कम हो गए थे। इसके बाद से ये लगातार दूसरा महीना है, जब नीले रंग का कॉमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा हुआ है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow