CM के पब्लिसिटी एडवाइजर तरुण भंडारी का पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा को खुला चैलेंज, कांग्रेस को अलर्ट होने की सलाह?

Jul 26, 2024 - 08:48
 17
CM के पब्लिसिटी एडवाइजर तरुण भंडारी का पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा को खुला चैलेंज, कांग्रेस को अलर्ट होने की सलाह?
CM के पब्लिसिटी एडवाइजर तरुण भंडारी का पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा को खुला चैलेंज, कांग्रेस को अलर्ट होने की सलाह?

चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़:

हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले राजनेताओं की ओर से की जाने वाली बयानबाजी ने मानसून के दिनों में भी प्रदेश के सियासी पारे को बढ़ा रखा है। लगातार कांग्रेस और बीजेपी की ओर से एक-दूसरे पर जमकर बयानबाजी की जा रही है। अब हरियाणा के मुख्यमंत्री के पब्लिसिटी एडवाइजर तरुण भंडारी ने एक बार फिर से कांग्रेस पर जमकर जुबानी हमला बोला है।

इस बार भंडारी ने कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को ना केवल खुला चैलेंज दिया, बल्कि कांग्रेस के दूसरे नेताओं को भी अलर्ट रहने की नसीहत दे डाली। इतना ही नहीं बल्कि भंडारी ने तो कांग्रेस की ओर से उठाए जा रहे भ्रष्टाचार के मुद्दे पर उलटा उन्हें ही चुनाव लड़ने की नसीहत देते हुए कांग्रेस को जमकर लपेटा।

‘हुड्डा को खुला चैलेंज’

कांग्रेस की ओर से लगातार बीजेपी के 10 साल का हिसाब मांगे जाने पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी के पब्लिसिटी एडवाइजर तरुण भंडारी ने उन पर जवाबी हमला बोलते हुए कांग्रेस से ही उनके 10 साल का हिसाब देने को देने की मांग कर डाली।

भंडारी ने कहा कि अपने 10 साल के शासन में कांग्रेस के क्या काम थे। देश और प्रदेश के लिए उन्होंने क्या किया। वह जनता को बताए तो सही। वह (बीजेपी) तो अपना हिसाब लेकर जनता के बीच जाएगी।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा को चैलेंज करते हुए भंडारी ने कहा कि वह किसी भी मंच पर आकर बात कर लें कि जितना काम इस 10 साल की सरकार में हुआ है। उतना काम हरियाणा में आज तक किसी भी सरकार में नहीं हुआ। फिर चाहे वह नौकरियों की बात हो या स्कूल-कॉलेज की बात हो। क्षेत्रवाद और परिवारवाद पर बीजेपी की सरकार ने जो अंकुश लगाया, वह आज तक कोई भी सरकार नहीं लगा सकी।

‘भ्रष्टाचार के मुद्दे पर ही चुनाव लड़े’

तरुण भंडारी ने कांग्रेस की ओर से लगातार उठाए जा रहे भ्रष्टाचार के मुद्दे पर उलटा कांग्रेस को ही घेर डाला। भंडारी ने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार के मुद्दे पर ही चुनाव लड़े। उन्होंने दावा किया कि यदि वह भ्रष्टाचार के मुद्दे पर चुनाव लड़ेंगे तो बीजेपी की 70 से ज्यादा सीट आएगी।

उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस भ्रष्टाचार की बात कर रही है, जबकि उन के राज में ही नौकरियों में भ्रष्टाचार था, ट्रांसफार्मर में हर चीज में भ्रष्टाचार था। उस भ्रष्टाचार से तंग आकर लोगों ने हुड्डा सरकार से मुक्ति पाई थी और आज ये भ्रष्टाचार की बात कर रहे हैं।

किसान के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरते हुए मुख्यमंत्री के पब्लिसिटी एडवाइजर ने कहा कि कांग्रेस के समय में किसानों पर सेक्शन 4 लगातार उनकी जमीन हड़पने का काम उस समय की सरकार ने किया।

फिर अपने चहेतों को जमीन दिलाकर उसे रिलीज करवा देते थे। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने इस बातों का जवाब मांगते हुए भंडारी कहा कि पैर से सिर तक भ्रष्टाचार में डूबी कांग्रेस आज भ्रष्टाचार की बात करती है। इसलिए उसे इसी मुद्दे पर रहना चाहिए।

‘भ्रष्टाचारियों को बचाना बंद करें कांग्रेस’

कांग्रेस नेताओं और विधायकों पर हुई ईडी की कार्रवाई पर सरकार पर उठाए जाने वाले सवालों को लेकर तरुण भंडारी ने कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है। ईडी केवल भ्रष्ट विधायकों को ही कुछ कहती है, दूसरे विधायकों को क्यों ईडी कुछ नहीं कहती।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब भ्रष्टाचारियों को बचाना बंद करें, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि ना खाऊंगा, ना खाने दूंगा और अब इसी पर अमल हो रहा है। अब जिस-जिस ने भी भ्रष्टाचार किया है, गरीब और आमजन का पैसा लूटा है, उन पर निश्चित तौर पर कार्रवाई होगी। फिर वह चाहे कोई भी क्यों ना हो।

‘अलर्ट हो जाएं कांग्रेसी’

हरियाणा में महज 18 दिन के अंतर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरों को लेकर तरुण भंडारी ने कहा कि शाह बीजेपी के सीनियर नेता है। वह किसी भी प्रदेश में अपनी रणनीति के तहत ही जाती है। उनकी रणनीति है कि हरियाणा में हैट्रिक बनाकर तीसरी बार सरकार बनाई जाए।

भंडारी ने कांग्रेस को चेताते हुए कहा कि अमित शाह ने अगर कमान संभाल ली है तो कांग्रेसियों को अलर्ट हो जाना चाहिए, क्योंकि हरियाणा में तीसरी बार भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी।

‘कम्यूनिस्टो की तरह चुनाव लड़ रही कांग्रेस’

तरुण भंडारी ने कहा कि कांग्रेस आज कम्यूनिस्टों की तरह से चुनाव लड़ रही है। वह दुष्प्रचार करके वोट लेना चाहते है। उन्हें अपने कामों के आधार पर वोट लेना चाहिए, कि 10 साल तक क्या किया।

उन्होंने कांग्रेस को चैलेंज करते हुए कहा कि वह अपना चिट्ठा लाए और हम अपना चिट्ठा लाएंगे। बाद में जनता उनकी तुलना करेगी। हम उनके और अपने 10-10 साल के कामों का जनता को अपना रिपोर्ट कार्ड देंगे। जनता खुद तय कर देगी, किसने कितना काम किया है।

‘हर विधायक को पैसा दिया’

मुख्यमंत्री के पब्लिसिटी एडवाइजर तरुण भंडारी ने कहा कि बीजेपी के प्रदेश के विधानसभा चुनाव में उतरने के लिए अनेक मुद्दे हैं। बीजेपी और खासतौर पर साढ़े 9 साल के कार्यकाल में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कईं एतिहासिक कार्य किए।

भंडारी ने कहा कि पहले विपक्षी विधायकों को फंड नहीं मिलता था, लेकिन बीजेप की सरकार ने हर विधायक को अपने क्षेत्र में खर्च करने के लिए पैसे देने का काम किया। इसके अलावा एक लाख 35 हजा नौकरियां योग्यता के आधार पर दी। ट्रांसफर के लिए पहले कर्मचारियों को इधर-उधऱ भटकना पड़ता था, लेकिन बीजेपी ने उसे ऑनलाइन करने का काम किया।

दक्षिण हरियाणा में टेल तक पानी पहुंचाने का काम किया। 17 नेशनल हाइवे बनवाए, कई स्कूल अपग्रेड किए। मेडिकल कॉलेज, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में अनेक काम किए। उन्होंने कहा कि जनता जानती है कि किसने कितने काम किए है, उसी के आधार पर प्रदेश में तीसरी बार उनकी सरकार बनेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow