BJP पर जमकर बरसे मनीष सिसोदिया, कहा - भगवान के घर देर है अंधेर नहीं

सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद आप नेता मनीष सिसोदिया शुक्रवार को जेल से बाहर आ गए हैं। वहीं, आज वे पार्टी के मुख्यायल गए जहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। सिसोदिया ने इस दौरान भाजपा पर जमकर निशाना साधा।

Aug 10, 2024 - 12:52
 39

केजरीवाल नाम आज ईमानदारी का प्रतीक 

मनीष सिसोदिया ने कहा, अरविंद केजरीवाल का नाम आज पूरे देश में ईमानदारी का प्रतीक बन गया है। भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी होने के बावजूद एक राज्य में एक उदाहरण नहीं दे पाई। इसी छवि को बिगाड़ने के लिए ये सारे षडयंत्र रचे जा रहे हैं। जनता के दिलों के दरवाजे खुले हुए हैं। आप जेल के दरवाजे बंद कर सकते हैं लेकिन जनता के दिलों के दरवाजे बंद नहीं कर सकते हैं। 

"ईमानदारी और सच्चाई की हुई जीत"

उन्होंने कहा कि इन आंसुओं ने ही मुझे ताकत दी है। मुझे उम्मीद थी कि 7-8 महीने में न्याय मिल जाएगा लेकिन कोई बात नहीं 17 महीने लग गए। 17 महीने लग गए लेकिन जीत ईमानदारी और सच्चाई की हुई है। भगवान के घर में देर है अंधेर नहीं है। उन्होंने बहुत कोशिशें की। उन्होंने सोचा अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और संजय सिंह को जेल में डालेंगे तो हम सड़ जाएंगे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow