"न्यूक्लियर अटैक करेंगे..", नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग ने किसे दी इतनी बड़ी धमकी?

पश्चिम एशिया में जंग की आग लगातार झुलस रहा है। इधर उत्तर कोरिया ने भी इस आग में घी डालने का काम किया है। दरअसल ईरान-लेबनान और इजरायल का विनाशकारी युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है।

Oct 4, 2024 - 16:24
 21
"न्यूक्लियर अटैक करेंगे..", नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग ने किसे दी इतनी बड़ी धमकी?
Advertisement
Advertisement

पश्चिम एशिया में जंग की आग लगातार झुलस रहा है। इधर उत्तर कोरिया ने भी इस आग में घी डालने का काम किया है। दरअसल ईरान-लेबनान और इजरायल का विनाशकारी युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच पूर्वी एशिया में भी हलचल बढ़ गई है। दरअसल नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने अमेरिका और साउथ कोरिया को परमाणु हमले की धमकी दी है। 

किम जोंग ने दक्षिण कोरिया को दी चेतावनी 

किम जोंग उन का कहना है कि अगर उनके देश पर दक्षिण कोरिया या उसके सहयोगी अमेरिका ने हमला किया तो उनकी सेनाएं बिना किसी हिचकिचाहट के परमाणु हथियारों का उपयोग करेंगी। इस तरह से वह दक्षिण कोरिया का नाश हो जाएगा। दक्षिण कोरिया के नेता ने चेतावनी दी थी कि अगर किम जोंग उन ने परमाणु हथियारों का उपयोग करने का प्रयास किया तो उनके शासन का खात्मा कर दिया जाएगा और इसके जवाब में  किम जोंग ने दक्षिण कोरिया को यह चेतावनी दी है। वहीं नॉर्थ कोरिया की न्यूक्लियर अटैक की धमकी से 10 हजार किलोमीटर दूर अमेरिका की भी धुकधुकी बढ़ गई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow