Thursday, February 12, 2026
HomeCurrent NewsUP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 16 IAS अधिकारियों का किया गया तबादला

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 16 IAS अधिकारियों का किया गया तबादला

उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार शाम को 24 घंटे के भीतर भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों के तबादलों की दूसरी सूची जारी कर दी है, जिसमें 6 जिलाधिकारियों समेत 16 वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला किया गया है। इससे पहले सोमवार देर शाम 9 IAS अधिकारियों का तबादला किया गया था। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि अयोध्या, चंदौली, अमेठी, बदायूं, कन्नौज और इटावा के जिलाधिकारियों का तबादला किया गया है। अयोध्या के जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह को अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है, जबकि चंदौली के जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे को अयोध्या का जिलाधिकारी बनाया गया है।

प्रयागराज के नगर आयुक्त चंद्र मोहन गर्ग को चंदौली का जिलाधिकारी बनाया गया है। जौनपुर की मुख्य विकास अधिकारी सीलम साईं तेजा को प्रयागराज के नगर आयुक्त के पद पर स्थानांतरित किया गया है। गोरखपुर के संयुक्त मजिस्ट्रेट मृणाल अविनाश जोशी को जौनपुर में मुख्य विकास अधिकारी के पद पर स्थानांतरित किया गया है। अमेठी की जिलाधिकारी सुश्री निशा को राष्ट्रीय आयुष मिशन यूपी के निदेशक पद पर भेजा गया है, जबकि सहारनपुर के नगर आयुक्त संजय चौहान अब अमेठी के डीएम का पदभार संभालेंगे।

उच्च शिक्षा विभाग में विशेष सचिव शिपू गिरि को सहारनपुर का नगर आयुक्त बनाया गया है। राष्ट्रीय आयुष मिशन UP के वर्तमान निदेशक महेंद्र वर्मा को UP रियल एस्टेट विनियामक प्राधिकरण (रेरा) में सचिव के पद पर स्थानांतरित किया गया है। इटावा के जिलाधिकारी अवनीश कुमार राय को बदायूं का जिलाधिकारी बनाया गया है, जबकि कन्नौज के जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला को इटावा का जिलाधिकारी बनाया गया है। मुख्यमंत्री के विशेष सचिव आशुतोष मोहन अग्निहोत्री अब कन्नौज के नए जिलाधिकारी होंगे, जबकि बदायूं की डीएम निधि श्रीवास्तव अब उच्च शिक्षा विभाग में विशेष सचिव के पद पर होंगी।

मुजफ्फरनगर के मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया को गौतमबुद्ध नगर का अपर आयुक्त राज्य कर बनाया गया है। मेरठ के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कण्डरकार कमल किशोर देशभूषण को मुजफ्फरनगर का मुख्य विकास अधिकारी बनाकर भेजा गया है, जबकि प्रतीक्षारत IAS राजकुमार प्रथम को ऊर्जा विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments