Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsलुधियाना वेस्ट उपचुनाव: आज से नामांकन प्रक्रिया, AAP ने राज्यसभा सांसद संजीव...

लुधियाना वेस्ट उपचुनाव: आज से नामांकन प्रक्रिया, AAP ने राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को बनाया उम्मीदवार

पंजाब विधानसभा की लुधियाना पश्चिम सीट होने वाले उपचुनाव को लेकर तारीखों का एलान हो गया है, 19 जून को उपचुनाव के लिए मतदान होगा और 23 जून को मतगणना होगी। उपचुनाव के लिए आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है।

चुनाव आयोग द्वारा घोषणा किए जाने के बाद राजनीतिक पार्टियों की ओर से भी तैयारियों तेज कर दी गई है, इसी बीच लुधियाना में आज बीजेपी अपने उम्मीदवार को लेकर मंथन करेगी। हालांकि इस सीट पर आम आदमी पार्टी, शिरोमणि अकाली दल और कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार के नाम का एलान पहले ही कर दिया गया था।

आप ने राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा, कांग्रेस से पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू और शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार परोपकार सिंह घुमन को उम्मीदवार बनाया है और सभी अपनी अपनी जीत का दावा कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments