लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा ने 10 हजार से ज्यादा वोटों से जीत हासिल की जिसके बाद पार्टी के कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह देखा जा रहा है। 
पंजाब के अलग-अलग शहरों में आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं, कुछ ऐसा ही नजर जालंधर में भी देखने को मिला, जहां आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओँ ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया।

बता दें कि लुधियाना वेस्ट विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी प्रत्याशी संजीव अरोड़ा ने 35 हजार एक सौ उनासी वोट लेकर जीत दर्ज की तो वहीं कांग्रेस के भारत भूषण आशु दूसरे स्थान पर रहे जबकि भाजपा के जीवन गुप्ता तीसरे स्थान पर रहे।
