दीपावली पर जलाएं इस चीज से बने दीपक, खत्म हो जाएंगे गृह क्लेश, मां लक्ष्मी का होगा आगमन

दिवाली के दिन घर के हर कोने में दीपक जलाए जाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि इस दिन अगर आप खास दीपक जलाएंगे, तो आपके घर के सारे झगड़े खत्म हो जाएंगे और मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहेंगी।

Oct 13, 2024 - 08:32
 12
दीपावली पर जलाएं इस चीज से बने दीपक, खत्म हो जाएंगे गृह क्लेश, मां लक्ष्मी का होगा आगमन
दीपावली पर जलाएं इस चीज से बने दीपक, खत्म हो जाएंगे गृह क्लेश, मां लक्ष्मी का होगा आगमन
Advertisement
Advertisement

दिवाली के दिन घर के हर कोने में दीपक जलाए जाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि इस दिन अगर आप खास दीपक जलाएंगे, तो आपके घर के सारे झगड़े खत्म हो जाएंगे और मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहेंगी। शास्त्रों के अनुसार, गाय को गोमाता कहा जाता है और गाय के शरीर के विभिन्न अंगों में अलग-अलग देवी-देवताओं का निवास माना गया है, जैसे कि सींगों में ब्रह्मा, माथे में शिव और उदर में विष्णु का वास है। 

तो वहीं गोबर को भारतीय संस्कृति में पवित्र और शुद्ध माना जाता है और इसे मां लक्ष्मी से जोड़ा जाता है। मान्यता है कि गोबर में मां लक्ष्मी का वास होता है, जो समृद्धि और शांति की देवी हैं। बता दें कि दिवाली पर गोबर के दीये जलाने की परंपरा मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने और घर में सुख-समृद्धि लाने का प्रतीक है। दिवाली पर गोबर से दीपक जलाने से पर्यावरण संरक्षण का मकसद भी पूरा होता है और बाजार में गोबर के दीपकों की मांग रहती है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow